क्या तमिलनाडु के सीएम विजय की कामयाबी से जलते हैं रजनीकांत? एक्टर ने खुद दिया जवाब

विजय से जलन पर रजनीकांत ने कहा- मैं विजय से 25 साल बड़ा हूं. हमारे बीच जनरेशन गैप है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रजनीकांत ने विजय से जलन की खबरों पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

साउथ के सुपरस्टार विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. जहां फैंस उन्हें थलापति के नाम से जानती थी तो वहीं अब लोग उन्हें तमिलनाडु के सीएम के रुप में जान रहे हैं. इसी बीच हिंदी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि रजनीकांत सीएम विजय से जलते हैं, जिस पर अब खुद सुपरस्टार रजनीकांत ने रिएक्शन दिया है. अपने घर पर रखी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रजनीकांत ने कहा,   मैं विजय से 25 साल बड़ा हूं. हमारे बीच जनरेशन गैप है. 

जलन की चर्चा के बीच रजनीकांत ने कहा- मैं विजय से 25 साल बड़ा हूं

आगे रजनीकांत ने कहा, मुझ पर कुछ आलोचनाएं हो रही हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि मुझे CM विजय से जलन हो रही है. मुझे हमारे CM विजय से कोई जलन नहीं है. जब मैं राजनीति में ही नहीं हूं, तो मुझे जलन क्यों होगी?  हमारे बीच एक पीढ़ी का अंतर है. मैं विजय से 25 साल बड़ा हूं. हमारे बीच एक पीढ़ी का अंतर है. मुझे उनसे जलन होने का कोई कारण नहीं है. मैं उनके लिए खुश हूं. विजय से बहुत उम्मीदें हैं. मैं अपनी तरफ से विजय को शुभकामनाएं देता हूं. उम्मीद है कि विजय लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. 

ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने बताया क्यों करती हैं पति से प्यार, विक्की कौशल की बेटे के साथ 38वें बर्थडे सेलिब्रेशन की शेयर की तस्वीरें

Advertisement

रजनीकांत ने कहा- अगर मैंने 2021 में चुनाव लड़ा होता 

आगे उन्होंने कहा, चुनाव नतीजों के बाद, मैं MK स्टालिन से मिलने गया था, और यह बात आलोचना का विषय बन गई. हमारी दोस्ती राजनीति से परे है. मुझे दुख हुआ कि MK स्टालिन कुलाथुर में हार गए. रजनी कोई घटिया या निम्न स्तर का इंसान नहीं है, जो किसी भी चीज के बारे में बेवजह कुछ भी बोले. अगर मैंने 2021 में चुनाव लड़ा होता, तो मैं जरूर जीत जाता. 

क्या है मामला

दरअसल, विजय की जीत के बाद सुपरस्टार रजनीकांत एमके स्टालिन से मिलने गए थे, जिसके बाद से कथित तौर पर कहा गया कि वह विजय की जीत से खुश नहीं हैं और वह उनसे जलते हैं. जबकि विजय की जीत पर भी सुपरस्टार ने रिएक्शन नहीं दिया था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी एक्ट्रेस रील से वायरल हुई, अब धुरंधर के जवाब मेरा ल्यारी में आईं नजर, अब देवदास को कहा आउटडेटेड

Featured Video Of The Day
US-Iran War: जल्द समझौता करे ईरान वरना... Donald Trump की नई धमकी! Breaking | Pradeep Dutta | Top
Topics mentioned in this article