आर्यन खान की बैड्स ऑफ बॉलीवुड के इस सीन पर प्रोड्यूसर ने जताई आपत्ति, रजत बेदी बोले- कृपया मुझे इसमें न घसीटें

रजत बेदी ने प्रोड्यूसर विवेक वासवानी की आलोचना पर रिएक्शन दिया है और कहा-आर्यन खान का शो पूरी तरह काल्पनिक. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विवेक वासवानी ने आर्यन खान की सीरीज के इस सीन पर जताई आपत्ति

रजत बेदी ने प्रोड्यूसर विवेक वासवानी द्वारा आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. विवेक वासवानी ने शो के एक सीन पर आपत्ति जताई थी, जिसमें एक डायरेक्टर एक महिला को लात मारकर जमीन पर गिरा देता है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि विवेक वासवानी और शाहरुख खान करियर के शुरुआती दिनों में अच्छे दोस्त थे. यह सीरीज बॉलीवुड की दुनिया को एक अलग नजरिए से दिखाती है. रजत बेदी के बयान से साफ है कि उन्होंने विवाद में पड़ने से बचते हुए शो को सिर्फ एक काल्पनिक कहानी बताया है. दर्शकों द्वारा शो को मिले प्यार को देखते हुए रजत बेदी का मानना है कि अंत में जनता का फैसला ही सबसे महत्वपूर्ण होता है. 

विवेक वासवानी ने दिया रिएक्शन

आईएएनएस से खास बातचीत में रजत बेदी ने खुद को इस विवाद से दूर रखते हुए साफ कहा कि यह शो पूरी तरह से काल्पनिक है. उन्होंने कहा, “एक विवाद चल रहा है, कृपया मुझे इसमें न घसीटें. विवेक जी ने जो कहा है, वह उनकी अपनी राय है. यह सीन काल्पनिक है. यह काल्पनिक है, जिसे आर्यन ने दिखाया है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. शो के इस सीन का असल जिंदगी से कोई संबंध नहीं है. आर्यन ने इसे एक सपने के तौर पर शूट किया है, जो काल्पनिक है, असली नहीं.”

ये भी पढे़ं- रेखा के जीजाजी की 4 फोटो, बॉलीवुड के खूंखार विलेन, 90s में चमकी किस्मत, सुपरस्टार की छोटी बहन से की शादी 

विवेक वासवानी ने जताई थी आपत्ति

विवेक वासवानी ने शो में बॉलीवुड के डार्क पहलू को दिखाने के तरीके पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि उन्होंने “बॉलीवुड में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा” और इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. उन्होंने कहानी कहने में संतुलन बनाए रखने की अपील भी की थी. खासतौर पर उस सीन पर उनकी आपत्ति थी, जिसमें डायरेक्टर महिला को लात मारता दिखाया गया है. रजत बेदी ने इस बहस पर अपनी राय देते हुए कहा कि आखिर में दर्शकों की प्रतिक्रिया ही सबसे ज्यादा मायने रखती है. उन्होंने कहा, “दर्शकों ने अपना फैसला सुना दिया है और उन्हें यह शो बहुत पसंद आया है. अब विवेक जी जो चाहें कह सकते हैं.”

Advertisement

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड' आर्यन खान के निर्देशन में पहला शो है. 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज के जरिए रजत बेदी ने लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापसी की है. शो में रजत बेदी के साथ लक्ष्य लालवानी, सहर बाम्बा, साहिल मेहता, मोना सिंह और बॉबी देओल जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं. 

ये भी पढ़ें- रामायणम् का टीजर आया चीन को पसंद! लेकिन रणबीर कपूर नहीं टीवी का महाभारत का ये एक्टर बना भगवान राम के लिए फर्स्ट च्वाइस

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi Bengal Rally: कूच बिहार में ममता सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी | Bengal Elections 2026