मराठी और हिंदी सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर लॉन्च हाल ही में मुंबई में संपन्न हुआ. यह इवेंट केवल एक फिल्मी कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि भावनाओं का एक ऐसा सैलाब बन गया जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति के दिल को छू लिया.
अजय-अतुल का शिवाजी महाराज से खास जुड़ाव
फिल्म के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अजय-अतुल ने जब मंच संभाला, तो माहौल पूरी तरह बदल गया. उन्होंने गर्व के साथ कहा कि उनके लिए छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक ऐतिहासिक महापुरुष नहीं, बल्कि एक एपिथोम (प्रतीक) हैं. उन्होंने बताया कि वे उसी शहर से ताल्लुक रखते हैं जहां शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था और जहां उन्हें पूजा जाता है. म्यूजिक कंपोजर की इस गहरी श्रद्धा और उनकी स्पीच ने वहां बैठे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा को काफी इमोशनल कर दिया.
ये भी पढ़ें: जब रितेश देशमुख के लिए विद्या बालन ने किया 'इंतजार', संजय दत्त और अभिषेक ने याद किए पारिवारिक रिश्ते
रितेश देशमुख का वर्षों पुराना सपना
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर फिल्म बनाना रितेश देशमुख का एक वर्षों पुराना सपना था. रितेश ने साझा किया कि वे लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. उनके लिए न केवल इस फिल्म का डायरेक्शन करना, बल्कि खुद महाराज के इस महान किरदार को पर्दे पर निभाना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि और गर्व की बात है. जब वे अपनी टीम का शुक्रिया अदा करने के लिए मंच पर आए, तो इस सफर के संघर्षों को याद कर वे कई बार ब्रेकडाउन हुए.
जेनेलिया और रितेश का इमोशनल मोमेंट
कार्यक्रम के अंत में जब रितेश ने अपनी पत्नी और फिल्म की प्रोड्यूसर जेनेलिया को धन्यवाद दिया, तो जेनेलिया खुद को रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं. रितेश के शब्दों और इस ऐतिहासिक फिल्म से जुड़े उनके समर्पण ने जेनेलिया को भावुक कर दिया. यह पल इस लॉन्च इवेंट का सबसे यादगार हिस्सा बन गया.
कब होगी रिलीज?
अजय-अतुल के दमदार संगीत और रितेश-जेनेलिया के अटूट समर्पण के साथ तैयार यह महागाथा 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के खास मौके पर रिलीज होने जा रही है. खास बात यह है कि यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.ऐतिहासिक किरदारों पर बहुत सी फ़िल्में बनी है और छत्रपति महाराज शिवाजी भारतीय इतिहास के एक अहम नाम हैं जिनपर बहुत से लोग फ़िल्म बनाना चाह रहे थे पर इस रेस में रितेश ने बाजी मार ली और उम्मीद करें की ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बाज़ी मारे .