राज कपूर ने साली के लिए इस खूंखार विलेन का मांगा था हाथ, पत्नी कृष्णा कपूर के कहने पर किया था ये काम

पर्दे पर खौफ का दूसरा नाम रहे प्रेम चोपड़ा की असली जिंदगी किसी फिल्मी रोमांस से कम नहीं रही. 380 से ज्यादा फिल्मों में विलेन बनकर दिल दहलाने वाले इस अभिनेता की लव स्टोरी भरोसे, सम्मान और सादगी की मिसाल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
साली के लिए इस खूंखार विलेन का हाथ मांगने पहुंच गए थे राज कपूर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के इतिहास में जब जब सबसे यादगार विलेन की बात होती है. प्रेम चोपड़ा का नाम अपने आप जुबां पर आ जाता है. पर्दे पर खौफ, साजिश और सिहरन पैदा करने वाले प्रेम चोपड़ा असल जिंदगी में उतने ही शांत, सुलझे और रिश्तों को निभाने वाले इंसान रहे हैं. 60 साल से ज्यादा लंबे करियर में 380 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले इस दिग्गज अभिनेता ने अपनी निगेटिव इमेज से अलग, पर्सनल लाइफ में एक बेहद खूबसूरत और भरोसे से भरी प्रेम कहानी जी. खास बात ये है कि उनकी शादी के पीछे बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा कपूर की अहम भूमिका रही.

राज कपूर ने की बात

साल 1969 की बात है. राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर चाहती थीं कि उनकी छोटी बहन उमा कपूर के लिए एक ऐसा लाइफपार्टनर मिले जो भरोसेमंद, सुलझा और दिल से अच्छा इंसान हो. उनकी नजर प्रेम चोपड़ा पर गई. कृष्णा कपूर के कहने पर राज कपूर खुद प्रेम चोपड़ा से बात करने पहुंचे. राज कपूर ने प्रेम से साफ कहा कि कृष्णा को उन पर पूरा भरोसा है और उमा भी उन्हें पसंद करती हैं. इतनी इमानदारी और अपनापन देखकर प्रेम चोपड़ा का दिल पिघल गया. इसके बाद उमा और प्रेम की मुलाकातें हुईं और धीरे धीरे ये रिश्ता अरेंज मैरिज से लव अरेंज मैरिज बन गया. ट्रस्ट और रिस्पेक्ट से शुरू हुआ ये रिश्ता आज भी मिसाल माना जाता है.

पर्दे पर विलेन, घर पर लॉयल हसबैंड

फिल्मों में प्रेम चोपड़ा का खौफनाक चेहरा लोगों को डराता था. लेकिन घर में वही शख्स एक लॉयल हसबैंड थे. शादी के बाद भी उन्होंने निगेटिव किरदार निभाए. लेकिन इसका असर कभी उनकी पर्सनल लाइफ पर नहीं पड़ा. उमा ने हमेशा उन पर भरोसा किया. एक इंटरव्यू में प्रेम चोपड़ा ने खुद माना था कि उनकी पत्नी फिल्मी दुनिया को समझती थीं, इसलिए रिश्ते में शक की कोई जगह नहीं बनी. उन्होंने साफ कहा कि उनके और हीरोइनों के बीच हमेशा प्रोफेशनल दोस्ती रही.

Featured Video Of The Day
Manoj Tiwari Interview: Shahrukh Khan गद्दार...? जब चक्रव्यूह के सवालों में घिरे Manoj Tiwari!| NDTV
Topics mentioned in this article