बारिश का मौसम और तन्हाई का आलम, 26 साल पुरानी वो गजल, जो आज भी खामोश आशिकों का दर्द करती है बयां, गुलाम अली ने गाकर किया अमर

बारिश की शाम, तन्हाई का साथ और गुलाम अली की आवाज में यह गजल आज भी टूटे दिलों की कहानी बयां करती है. 26 साल बाद भी 'हम को किसके गम ने मारा' उन लोगों की पहली पसंद बनी हुई है, जो अधूरी मोहब्बत और बिछड़ने के दर्द को महसूस कर चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गुलाम अली का ये गजल 26 साल बाद भी सुपरहिट

बॉलीवुड गानों और लोगों के जज्बातों का रिश्ता बेहद पुराना है. खुशी हो या गम, प्यार हो या तन्हाई, हर एहसास के लिए संगीत में कोई न कोई धुन जरूर मिल जाती है. कुछ गाने ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और दिल में दबी भावनाएं बाहर आने लगती हैं. ऐसी ही एक दर्दभरी गजल है उस्ताद गुलाम अली की ‘हम को किसके गम ने मारा'. अधूरे प्यार, अकेलेपन और दिल के दर्द को आवाज देने वाली यह गजल आज भी संगीत प्रेमियों के बीच खास जगह रखती है. बारिश की शाम और तन्हाई में इसे सुनना पुराने जख्मों को फिर कुरेद देता है.

26 साल बाद भी कायम है गजल का जादू

‘हम को किसके गम ने मारा' गुलाम अली की मशहूर गजलों में शुमार है. इसके बोल मसरूर अनवर ने लिखे हैं. साल 2000 के आसपास रिलीज हुई इस गजल को अब करीब 26 साल हो चुके हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई. इसकी धीमी धुन और भावुक बोल सुनने वाले को सीधे बीते रिश्तों और पुरानी यादों की दुनिया में पहुंचा देते हैं. खासकर वे लोग, जिन्होंने कभी एकतरफा प्यार, जुदाई या किसी अपने को खोने का दर्द महसूस किया है, इस गजल से खुद को आसानी से जोड़ लेते हैं.

दर्द, मोहब्बत और खामोशी की कहानी

इस गजल की खासियत सिर्फ इसकी धुन नहीं, बल्कि इसके शब्द भी हैं. इसमें प्रेमी के उस दर्द को महसूस किया जा सकता है, जिसे वह दुनिया से छिपाकर अपने अंदर समेटे रहता है. गजल में शिकायत है, लेकिन बदनाम करने की चाह नहीं. मोहब्बत है, मगर उसे हासिल कर पाने की मजबूरी भी है. यही भाव इसे आम प्रेम गीतों से अलग बनाते हैं. गजल की शायरी में कई जगह ऐसा एहसास मिलता है, जहां टूटे दिल का इंसान अपनी तकलीफ को बेहद खूबसूरत शब्दों में बयां करता है.

आज भी लाखों दिलों के करीब है गजल

समय के साथ संगीत सुनने का अंदाज जरूर बदला है, लेकिन गुलाम अली की यह गजल आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में बनी हुई है. यूट्यूब पर इसे लाखों बार सुना जा चुका है और कमेंट सेक्शन में नई पीढ़ी के लोग भी इसके बोलों की तारीफ करते नजर आते हैं. कई श्रोता बताते हैं कि बचपन में बड़े-बुजुर्गों को यह गजल सुनते देखकर उन्हें समझ नहीं आता था कि इसे बार-बार क्यों बजाया जाता है, लेकिन बड़े होने के बाद इसके दर्द का मतलब समझ आया. यही किसी सदाबहार गजल की असली खूबसूरती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: एक पुलिस अफसर, कई मर्डर और अतीत से जुड़ा रहस्य...फरवरी में हुई रिलीज, अब तक OTT पर ट्रेंड कर रही प्राइम वीडियो की ये फिल्म

Featured Video Of The Day
'वंदे मातरम' विवाद पर खरगे का पलटवार: 'अगर ये अपराध तो गांधी जी पर केस करो'
Topics mentioned in this article
Ghulam Ali
Entertainment
Bollywood