Rahul Roy Ex-Wife 4 Photos: राहुल रॉय की एक्स वाइफ की 4 फोटो, टूटी थी 6 महीने की पहली शादी, आशिकी एक्टर संग रहा 14 साल का साथ

फिल्मी दुनिया में एक म्यूजिक वीडियो से रातों-रात पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ ज्यादा चर्चा में रही. दो शादियां हुईं, दोनों ही रिश्ते टूट गए. पहली शादी सिर्फ 6 महीने चली और दूसरी 14 साल बाद खत्म हुई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rahul Roy Ex-Wife 4 Photos: राहुल रॉय की एक्स वाइफ की 4 फोटो
नई दिल्ली:

Rahul Roy Ex-Wife 4 Photos: फिल्मी दुनिया में कई चेहरे ऐसे होते हैं जो एक गाने या एक प्रोजेक्ट से रातों-रात स्टार बन जाते हैं. लेकिन वक्त के साथ कहीं गुम भी हो जाते हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस की कहानी बता रहे हैं. जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की थी. एक सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ने उन्हें पहचान दिलाई. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ ज्यादा सुर्खियों में रही. दो शादियां, दोनों का अंत तलाक में हुआ और फिर वो अचानक लाइमलाइट से दूर हो गईं. फेम, गुमनामी और बिखरते रिश्तों की ये कहानी है राजलक्ष्मी खानविलकर की.

म्यूजिक वीडियो से मिली रातों-रात पहचान

पंकज उधास का मशहूर गाना ‘चुपके चुपके सखियों से वो' जब रिलीज हुआ, तो इस गाने ने न सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि इसमें नजर आई एक्ट्रेस भी रातों-रात फेमस हो गईं. इस वीडियो में उनके साथ जॉन अब्राहम भी थे. जहां जॉन को आगे चलकर बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला, वहीं राजलक्ष्मी खानविलकर की खूबसूरती की खूब चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें- विजय की कितनी है नेटवर्थ, 10 की उम्र में डेब्यू, 69 फिल्मों से बने सुपरस्टार, 27 साल की शादी टूटने की हुई चर्चा

समीर सोनी से मुलाकात, प्यार और 6 महीने में तलाक

अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजलक्ष्मी ने मॉडल और ‘बागबान' फिल्म के एक्टर समीर सोनी से शादी की. दोनों की मुलाकात एक कैडबरी एड शूट के दौरान हुई थी. प्यार हुआ और जल्द ही शादी भी कर ली, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला. महज 6 महीने में दोनों का तलाक हो गया. समीर सोनी ने बताया था कि जिस रात उनकी डेब्यू फिल्म रिलीज हुई, उसी रात उनका तलाक भी फाइनल हुआ.

Advertisement

राहुल रॉय संग दूसरी शादी और 14 साल का साथ

पहली शादी टूटने के बाद राजलक्ष्मी ने साल 2000 में ‘आशिकी' फेम राहुल रॉय से शादी की. ये रिश्ता लंबे समय तक चला और दोनों करीब 14 साल तक साथ रहे. हालांकि, 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. इस रिश्ते के खत्म होने के बाद वो धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर हो गईं.

ग्लैमर से दूरी और गुमनामी भरी जिंदगी

दो नाकाम शादियों और ग्लैमर की दुनिया से दूरी के बाद अब राजलक्ष्मी खानविलकर कहां हैं और क्या कर रही हैं. इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती. उन्होंने मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री दोनों से दूरी बना ली है. एक समय में जिनकी खूबसूरती के चर्चे हर तरफ थे. आज वो गुमनामी में अपनी जिंदगी जी रही हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- दीपिका सिंह के पति की 5 फोटो, दीया और बाती हम के डायरेक्टर से की शादी, मनाई 12वीं वेडिंग एनिवर्सरी

Featured Video Of The Day
Punjab Elections: AAP छोड़ BJP में जाने वालों पर CM Bhagwant Mann का बेबाक जवाब! | NDTV Exclusive
Topics mentioned in this article