प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर जीजू राघव चड्ढा ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, मालती मैरी और निक जोनस भी दिखे साथ

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा ने प्रियंका चोपड़ा को उनके 42वें बर्थडे पर विश किया और एक अनदेखी तस्वीर फैंस को दिखाई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राघव चड्ढा ने प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर किया विश
नई दिल्ली:

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस मौके पर पति निक जोनस ने जहां खूबसूरत तस्वीरें शेयर की तो वहीं बहन परिणीति चोपड़ा ने भी एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस को जन्मदिन विश किया. इसी बीच एक्ट्रेस के जीजाजी यानी राघव चड्ढा का भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बर्थडे की बधाई देते हुए एक अनदेखी फोटो शेयर की है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ वह नजर आ रहे हैं. हालांकि वह अकेली नहीं बल्कि उनकी पूरी फैमिली देखने को मिल रही है. 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और राघव चड्ढा के अलावा निक जोनस, मालती मैरी, परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ चोपड़ा भी नजर आर रहे हैं. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा. आपको सितारों सी प्यार और खुशी से सरोबार एक शानदार साल की शुभकामनाएं. इस फोटो को देखकर फैंस ने बधाई दी है और हार्ट इमोजी शेयर करते हुए खूबसूरत फैमिली टैग दिया है. 

इससे पहले परिणीति चोपड़ा ने भी बहन प्रियंका को इंस्टाग्राम स्टोरी पर बधाई देते हुए पुरानी तस्वीर शेयर की, जो कि उनके जवानी के दिनों की है. इसके साथ कैप्शन में लिखा, जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो मिमी दीदी, आपको हमेशा बेस्ट ही मिले. 

Advertisement

बता दें, निक जोनस ने भी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए एक बर्थडे पोस्ट शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस की चार स्टनिंग तस्वीरें थीं. इसके साथ कैप्शन में लिखा,  आप जैसी महिला हैं. मैं कितना भाग्यशाली हूं. जन्मदिन मुबारक हो, मेरा प्यार.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War BREAKING: ईरान में भारतीयों के लिए जारी हुई एडवाइजरी! | Netanyahu