वैसा ही रौब, वही अंदाज और वही पर्सनैलिटी...राज कुमार के बेटे को देख हक्के-बक्के रह गए फैंस, बोले- अब तक कहां थे 

बॉलीवुड के दमदार हीरो राज कुमार के बेटे की पर्सनैलिटी भी बिलकुल उनकी तरह है. राज कुमार के लंबे, चौड़े और हैंडसम बेटे को देख फैंस भी हैरान रह गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
raaj kumar son puru raaj kumar latest photo राज कुमार के बेटे की फोटो वायरल
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बॉलीवुड एक्टर राज कुमार के बेटे पुरु राज कुमार ने 1996 में करिश्मा कपूर के साथ फिल्म बाल ब्रह्मचारी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी.
  • पुरु राज कुमार ने मिशन कश्मीर, एलओसी कारगिल और उमराव जान जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन वे अपने पिता जितने सफल नहीं हो पाए.
  • पुरु राज कुमार ने लगभग बीस फिल्मों में काम किया, लेकिन ज्यादातर फिल्मों में उन्हें सहायक भूमिका में ही देखा गया।
नई दिल्ली:

तिरंगा, क्रांतिवीर, सौदागर, हीर रांझा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का परचम लहराने वाले एक्टर राज कुमार तो आपको याद होंगे. आज भले ही वो हम सबके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में आज भी हम सबका मनोरंजन करती हैं. क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड एक्टर राज कुमार के बेटे भी बॉलीवुड में अपना हाथ आजमा चुके हैं और पहली ही फिल्म इन्होंने सुपरस्टार करिश्मा कपूर के साथ की, लेकिन वो अपने पिता जितनी सफलता हासिल नहीं कर पाए और उनकी पहली ही फिल्म सुपर फ्लॉप हो गई. अब राज कुमार के बेटे क्या करते हैं और कैसे दिखते हैं आइए हम आपको दिखाते हैं.

राज कुमार ने एयर होस्टेस जेनिफर (गायत्री) के साथ शादी रचाई थी, जिससे उनके तीन बच्चे हैं. उनके बेटे पुरु राज कुमार भी अपने पिता की तरह एक एक्टर बनना चाहते थे. उन्होंने 1996 में करिश्मा कपूर के साथ बाल ब्रह्मचारी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की. ये फिल्म उनके पिता की मौत के कुछ महीनों बाद ही रिलीज हुई थी. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई. इसके 3 साल बाद पुरु ने हमारा दिल आपके पास है फिल्म में एक नेगेटिव किरदार निभाया. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाल कर पाई. इसके बाद उन्होंने मिशन कश्मीर, एलओसी कारगिल और उमराव जान जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन वो अपने पिता की तरह सक्सेसफुल नहीं हो पाएं.

53 वर्षीय पुरु राज कुमार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं. 2011 में पुरु ने क्रोएशियाई मॉडल कोरलजिका ग्रडक से शादी की. आखिरी बार उन्हें अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म एक्शन जैक्सन में देखा गया था, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी. पुरु ने अपने फिल्मी करियर में करीब 20 फिल्मों में काम किया लेकिन ज्यादातर फिल्मों में उन्हें साइड रोल में ही देखा गया. जिन फिल्मों में वो लीड रोल में थे वो भी सक्सेसफुल नहीं रही. सोशल मीडिया पर भी पुरु एक्टिव नहीं रहते हैं.

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
भारतीय से भरे जहाज पर ट्रम्प के मिसाइलों ने कैसे किया हमला? AI वीडियो में देखें खौफनाक मंजर
Topics mentioned in this article
Raaj Kumar
Puru Raaj Kumar
Raaj Kumar Son
Puru Raaj Kumar Photo
Puru Raaj Kumar Pics