अरिजीत सिंह को हराने वाला सिंगर काजी तौकीर 2026 में कहां है गायब?

Where is Qazi Touqeer: 2005 में फेम गुरुकुल जीतकर अरिजीत सिंह को हराने वाले काजी तौकीर आज 2026 में कहां हैं? कश्मीर में क्या कर रहे हैं, बॉलीवुड से क्यों गायब हुए और अरिजीत के साथ हालिया मुलाकात. पूरी कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जानें आजकल कहां है अरिजीत सिंह को हराने वाले काजी तौकीर
नई दिल्ली:

Qazi Touqeer in 2026: बात 2005 की है. ‘फेम गुरुकुल' का फाइनल चल रहा था. इस शो का एक कंटेस्टेंट ऐसा था जिसे शो के जजों से हर हफ्ते डांट पड़ती थी. उसकी सिंगिंग बाकी कंटेस्टेंट्स से कमजोर थी. यही नहीं, ये हर हफ्ते खतरे में भी जाता था. लेकिन देश की जनता इसे बम्पर वोट देकर जिताती थी और यह फिर मुकाबले में आ जाता था. कश्मीर के काजी तौकीर ने ना सिर्फ शो जीता, बल्कि अरिजीत सिंह को हराया. काजी तौकीर रूपरेखा बनर्जी के साथ शो के संयुक्त विजेता बने. काजी तौकीर को उस समय ‘कश्मीर का हीरो' कहा गया. सवाल यह है कि 21 साल बाद आज काजी तौकीर कहां हैं? क्या कर रहे हैं? आइए जानते हैं सारी कहानी.

जम्मू कश्मीर का विनर बॉय

काजी तौकीर का जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले हैं. फेम गुरुकुल से पहले उन्होंने सिंगिंग की कोई औपचारिक ट्रेनिंग नहीं थी. फिर भी जिस तरह का वो गाते थे, उससे शो में उन्हें एंट्री मिल गई. लेकिन हर बार जावेद अख्तर से डांट खाने और शो के जजों से सुनने की वजह से वह लोकप्रियता हासिल करते चले गए. फिर उनका स्टाइल और अंदाज कुछ ऐसा था कि ऑडियंस ने उनसे कनेक्ट बनाना शुरू कर दिया था. आखिर में वह शो के विजेता बने. 

वन टाइम वंडर

शो जीतने के बाद काजी तौकरी 'यह पल' अल्बम में नजर आए. इस एल्बम का कोई भी गाना सुपरहिट नहीं बन पाया. बॉलीवुड में एंट्री 2015 में हुई, और सैफ अली खान-कैटरीना कैफ की फिल्म ‘फैंटम' के ‘अफगान जलेबी' सॉन्ग में कैटरीना के साथ नाचते नजर आए काजी. सिनेमा की दुनिया में उनकी यही एक यादगार पल था. उसके बाद पर्दे पर चुप्पी छा गई. 

आज 2026 में काजी कहां हैं?

काजी अब ज्यादातर कश्मीर में रहते हैं. छोटे-बड़े इवेंट्स, वेडिंग और लोकल शोज में परफॉर्म करते हैं. इंस्टाग्राम पर 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां बर्फीली वादियों में गाते हुए उनके वीडियो आते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अरिजीत सिंह के घर जाकर पुरानी दोस्ती ताजा की. वीडियो में दोनों क्रिकेट खेलते, स्कूटी पर घूमते और गप्पें मारते नजर आए. काजी ने अरिजीत को 'जीनियस, प्योर पैशन, बिना जलन-घमंड वाला इंसान' बताया. 

Advertisement

बेशक काजी तौकीर ने बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं किया लेकिन कश्मीर में उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है. रियलिटी शो जीतने वाले अकसर कुछ बड़ा करने में चूक जाते हैं? इसे लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट में जरूर बताएं.

Featured Video Of The Day
गुरुग्राम में 'गलाघोंटू गैंग' एक्टिव, मोबाइल देखते ही घोंटते हैं गला, बेसुध कर लूट ले जाते हैं सामान
Topics mentioned in this article
Qazi Touqeer
Bollywood
Entertainment
Arijit Singh