मधुबाला का ये गाना आज भी है फैंस का फेवरेट, जिसे 66 साल पहले लिखा था 105 बार, फिल्म बनाने में लगे 12 साल

66 साल बाद भी ‘प्यार किया तो डरना क्या’ अपनी भव्यता, मधुबाला की अदाओं और मधुर संगीत के दम पर दर्शकों की पसंद बना हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
66 साल पुराना मधुबाला का वो गाना जिसे 105 बार लिखा गया था
YouTube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और यादगार अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला आज भी अपनी मोहक मुस्कान और शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई ऐसे गीतों में अभिनय किया, जो समय के साथ अमर हो गए. इन्हीं में से एक है ‘प्यार किया तो डरना क्या', जिसे हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और सदाबहार गीतों में गिना जाता है. फिल्म ‘मुगल-ए-आजम' का यह गीत अपनी भव्यता, शानदार सेट और मधुबाला की दिलकश अदाओं के लिए आज भी याद किया जाता है. इस गीत को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज दी थी.

निर्देशक के. आसिफ की इस ऐतिहासिक फिल्म में मधुबाला और दिलीप कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. छह दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह गीत दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है और एवरग्रीन गानों की सूची में अपनी खास जगह बनाए हुए है.

के आसिफ का जन्म 14 जून 1922 को इटावा (उत्तर प्रदेश) में आसिफ करीम नाम से हुआ. उनका पारंपरिक पढ़ाई में मन न लगने के कारण आठवीं के बाद स्कूल छोड़कर बंबई (अब मुंबई) पहुंचे. एक निर्देशक के रूप में उनकी यात्रा 1945 में आई सामाजिक-पारिवारिक फिल्म 'फूल' से शुरू हुई. कमाल अमरोही के संवादों से सजी यह फिल्म अपने समय की पहली भव्य 'मल्टी-स्टारर' फिल्म थी. फिल्म में सफदर (पृथ्वीराज कपूर) की बेटी द्वारा रूढ़िवादी समाज के बीच एक अधूरी मस्जिद का निर्माण पूरा कराने की कहानी दिखाई गई थी, जो उस दौर के हिसाब से बेहद क्रांतिकारी थी. 

एक फिल्म को बनाने में झोंके 12 साल

यह फिल्म 1945 की चौथी सबसे बड़ी हिट साबित हुई. इसके बाद 1951 में उन्होंने दिलीप कुमार और नरगिस को लेकर 'हलचल' बनाई, जिसने उन्हें बड़े सितारों और जटिल सेट को प्रबंधित करने का व्यावहारिक हुनर सिखाया. के. आसिफ के सपनों की पराकाष्ठा 'मुगल-ए-आजम' थी. 1960 में आई इस फिल्म को बनाने में के. आसिफ ने अपने जीवन के बेशकीमती करीब 12 साल झोंक दिए. विभाजन की मार, मुख्य अभिनेता चंद्रमोहन का असमय निधन और फाइनेंसर शिराज अली का पाकिस्तान चले जाना भी उनके हौसलों को नहीं डिगा सका. पारसी बिजनेसमैन शापूरजी पालनजी के सहयोग से जब फिल्म दोबारा शुरू हुई, तो के. आसिफ ने भव्यता की सारी सीमाएं तोड़ दीं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- किशोर कुमार का 70 साल पुराना आइकॉनिक गाना, 21 बार बच्चे, बूढ़े, औरत की आवाज में बदले थे सुर

105 बार लिखा गया था गाना 

ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म को बनाने में कुल बजट 1.5 करोड़ रुपए लगा, जो तत्कालीन भारत की सबसे महंगी फिल्म थी. संगीतकार नौशाद की संतुष्टि के लिए "प्यार किया तो डरना क्या" गीत 105 बार लिखा गया. रुपहले पर्दे पर अमर प्रेम दिखाने वाले के. 

Advertisement

आसिफ का निजी जीवन काफी अशांत था. उन्होंने चार निकाह किए. उनका चौथा निकाह दिलीप कुमार की छोटी बहन अख्तर बेगम से हुआ. दिलीप कुमार इस शादी के सख्त खिलाफ थे. फिल्म 'मुगल-ए-आजम' की बची हुई शूटिंग के दौरान दोनों के बीच बातचीत पूरी तरह बंद थी और दिलीप कुमार फिल्म के ऐतिहासिक प्रीमियर शो में भी शामिल नहीं हुए. 

शापित फिल्म में गिनी जाती है लव एंड गॉड

'मुगल-ए-आजम' के बाद, के. आसिफ ने लैला-मजनू की अमर दास्तान पर आधारित देश की पहली पूर्ण रंगीन महाकाव्यात्मक फिल्म 'लव एंड गॉड' की शुरुआत 1963 में गुरु दत्त के साथ की. लेकिन 1964 में गुरु दत्त की अचानक मौत से काम रुक गया. के. आसिफ ने हार नहीं मानी और 1970 में संजीव कुमार को लेकर फिल्म दोबारा शुरू की. लेकिन 9 मार्च 1971 को के. आसिफ इस दुनिया से चल बसे. बाद में नवंबर 1985 में संजीव कुमार की भी मौत हो गई. कुछ पैचवर्क और बॉडी डबल के सहारे 27 मई 1986 को यह फिल्म रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. तीन प्रमुख हस्तियों (गुरु दत्त, के. आसिफ और संजीव कुमार) की अकाल मृत्यु के कारण इस फिल्म को इतिहास की सबसे 'शापित' फिल्मों में गिना गया. 

ये भी पढ़ें: बॉबी देओल के बचपन पर था रंगा बिल्ला का साया, प्राइम वीडियो की 8 एपिसोड की सीरीज में दिखी असली कहानी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
एक जंग रुकी... दूसरी भड़की! मॉस्को में यूक्रेन का 200 ड्रोन से अटैक
Topics mentioned in this article
Madhubala
Mughal E Azam
Dilip Kumar
K Asif
Bollywood