Sreeleela NEET-PG June Exam: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री श्रीलीला इन दिनों अपनी पढ़ाई और फिल्मों पर पूरा ध्यान दे रही हैं. उनकी मां डॉ. स्वर्णलता ने हाल ही में क्रिकेटर तिलक वर्मा से उनकी डेटिंग की चल रही अफवाहों को पूरी तरह से झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि दोनों की कभी मुलाकात भी नहीं हुई है. डॉ. स्वर्णलता ने डेक्कन क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू में साफ कहा, "ये अफवाहें बिल्कुल गलत और बेबुनियाद हैं. हम नहीं जानते कि ऐसी खबरें कहां से शुरू होती हैं. श्रीलीला और तिलक वर्मा के बीच पिछले एक साल से रिलेशन होने की कोई सच्चाई नहीं है. ये पूरी तरह कल्पना पर आधारित है."
NEET-PG एग्जाम में जुटीं एक्ट्रेस
मां ने आगे बताया कि श्रीलीला अभी अपनी फिल्मों के साथ-साथ पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं. जून में उनका NEET-PG एग्जाम है, जिसकी तैयारी वह जोर-शोर से कर रही हैं. डॉ. स्वर्णलता ने कहा, "फिलहाल उनकी पूरा फोकस पढ़ाई और फिल्मों पर है. ऐसे पर्सनल चीजों के लिए उनके पास अभी पांच-छह साल का समय है. वह अपनी पढ़ाई और करियर को अच्छी तरह बैलेंस कर रही हैं."
अफवाहें कैसे शुरू हुईं?
ये चर्चा तब तेज हुई जब मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव द्वारा तिलक वर्मा को चिढ़ाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया. इसमें सूर्या कहते सुनाई दिए, "तिलक वर्मा... तिलक वर्मा इन लव है." साथ ही श्रीलीला की मां के मैच में दिखने और सोशल मीडिया पोस्ट्स की प्रतिक्रियाओं को लेकर फैंस ने कयासबाजी शुरू कर दी. लेकिन परिवार और टीम ने इन सबको सिरे से खारिज कर दिया है.
श्रीलीला पिछले साल 'रोबिनहुड', 'जूनियर', 'मास जठारा' जैसी फिल्मों में नजर आईं. इस साल 'उस्ताद भगत सिंह' और तमिल फिल्म 'परासक्ति' में काम किया. अब वह बॉलीवुड में अनुराग बसु की फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन भी हैं. इसके अलावा धनुष के साथ एक तमिल फिल्म भी उनके पास है.