कभी बने सिक्योरिटी गार्ड तो कभी साफ किए टॉयलेट, इस पंजाबी सुपरस्टार ने कनाडा में पैसे कमाने के लिए लगाया था एड़ी-चोटी का जोर

हम जिस स्टार की बात कर रहे हैं वो पंजाबी इंडस्ट्री के सबसे चहेते स्टार हैं और कई हिट फिल्मों और गानों के बाद इनकी नेटवर्थ आज 150 करोड़ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गिप्पी ग्रेवाल ने याद किए अपने संघर्षभरे दिन
Social Media
नई दिल्ली:

पंजाबी एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल अपनी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रिलीज को लेकर तैयार हैं. इन दिनों अपनी फिल्म को प्रमोट करने में जुटे एक्टर कॉमेडियन हाल में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के व्लॉग में नजर आए, जहां उन्होंने अपनी कामयाबी के सफर के बारे में खुलकर बात की. गिप्पी ने बताया कि भले ही उनका पहला गाना हिट रहा हो लेकिन दूसरा मौका पाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी. गिप्पी की कहानी से साबित होता है कि अगर किस्मत के साथ कड़ी मेहनत मिल जाए तो कामयाबी मिल ही जाती है.

पहले हिट गाने के बाद भी जेब में नहीं थे पैसे!

बातचीत के दौरान गिप्पी ने कहा, "मुझे अपने दूसरे एल्बम तक बहुत संघर्ष करना पड़ा. मैं 3-4 नौकरियां करता था. घर लौटते-लौटते सुबह के 4 बज जाते थे. फिर मैं अपनी पत्नी को घर से पिक करता था और हम दोनों अगले दो घंटे तक अखबार बांटने जाते. इसके बाद मैं सो जाता था और वह काम पर चली जाती थी. वह सुबह 6 बजे सबवे (Subway) में काम पर जाती थी, शाम 4 बजे तक वहां काम करती थी और फिर सिक्योरिटी गार्ड का काम करती थी. बाद में उसने वह नौकरी छोड़ दी और हमने एक मॉल में सफाई का कॉन्ट्रैक्ट ले लिया."

'कनाडा में ये नौकरियां आम हैं'

उन्होंने आगे कहा, "शाम को हम 2-3 घंटे काम करने जाते थे. फूड कोर्ट से ट्रे उठाना उसका काम होता था और मैं सफाई करता था. फिर हम लौट आते थे. दूसरी नौकरियों में मुझे 8 डॉलर मिलते थे, लेकिन मॉल में सफाई की नौकरी में मुझे लगभग 13 डॉलर मिलते थे. वहां ये आम नौकरियां हैं. यहां हम बहुत सी दूसरी बातें सोचते हैं. जैसे अखबार बांटने के दौरान मैं और मेरी पत्नी सोचते थे कि यह वो समय है जो हम साथ बिता सकते हैं. इसलिए हम पूरे समय बातें करते रहते थे और दो घंटे में वह काम पूरा कर लेते थे. लेकिन मॉल में काम का समय तय था और सिक्योरिटी के काम में ज्यादा घंटे लगते थे." गिप्पी ने बताया कि उस समय काम करने का एक सच्चा जुनून था और साथ ही ऐसी जगह पहुंचने की इच्छा थी जहां वे अपनी पसंद का काम कर सकें और ज्यादा पैसे कमा सकें.

Advertisement

कौन हैं गिप्पी की पत्नी?

गिप्पी की शादी रवनीत कौर से हुई है. इस कपल ने 2007 में शादी की थी. उनके तीन बच्चे हैं एकोम ग्रेवाल, शिंदा ग्रेवाल और गुरबाज ग्रेवाल. बात करें उनकी आने वाली फिल्म की तो 'कैरी ऑन जट्टा 4' 26 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. स्मीप कांग के डायरेक्शन में बनी इस मचअवेटेड पंजाबी कॉमेडी फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और बिन्नू ढिल्लों लीड रोल में हैं. इस फिल्म में मशहूर एक्टर जसविंदर भल्ला को एक खास श्रद्धांजलि भी दी गई है.

यह भी पढे़ं: दूरदर्शन की रामायण की सीता ने पहनी जींस और शर्ट, मॉडर्न अंदाज देख फैन्स हैरान, देखें पहले और अब की तस्वीर

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Elections 2027 से पहले Brahman Voters को साधने में जुटी सपा, Akhilesh Yadav की मीटिंग शुरू
Topics mentioned in this article
Gippy Grewal
Bharti Singh
Entertainment
Bollywood