पंजाबी सिंगर इंदर कौर से कथित आरोपी करना चाहता था शादी, कनाडा में है वाइफ

 पंजाब की सिंगर इंदर कौर का शव नहर से बरामद हो गया है, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 1 min
इंदर कौर का आखिरी पोस्ट
नई दिल्ली:

लुधियाना में 29 वर्षीय एक पंजाबी सिंगर का शव उनके लापता होने के छह दिन बाद एक नहर से बरामद किया गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. लुधियाना के जमालपुर की रहने वाली इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर 13 मई को अपनी कार से किराने का सामान खरीदने घर से निकली थीं, जिसके बाद से वह लापता थीं. पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई ने सुखविंदर सिंह, उसके पिता प्रीतम सिंह और दोस्त करमजीत सिंह पर बंदूक के बल पर गायिका का अपहरण करने का आरोप लगाया था.

इंदर कौर का आखिरी पोस्ट

इंदर कौर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं. उनके 125के फॉलोअर्स हैं. जबकि 549 पोस्ट उन्होंने किए हैं. इसके अलावा सिंगर के इंस्टाग्राम पर उनकी टीम ने एक पोस्ट 6 दिन पहले पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने उनकी एक फोटो थी. हालांकि यह फोटो 2022 में इंस्टाग्राम पर इंदर कौर ने खुद शेयर की थी. 

ये भी पढ़ें- सलमान खान पैपराजी को लेकर हुए गुस्सा, सोशल मीडिया पर किया मजाक- 60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला

Advertisement

सुखविंदर सिंह पर लगाया परिवार ने आरोप

पीड़ित परिवार ने बताया कि मूल रूप से मोगा निवासी सुखविंदर, जो अब कनाडा में रहता है, पहले से शादीशुदा होने के बावजूद इंदर पर शादी के लिए दबाव बना रहा था. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सुखविंदर ने कथित तौर पर गोली मारकर इंदर की हत्या कर दी और शव व कार को नहर में फेंककर कनाडा भाग गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सुखविंदर के पिता प्रीतम सिंह और उसके दोस्त करमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, मुख्य आरोपी सुखविंदर नेपाल के रास्ते वापस कनाडा भागने में सफल रहा.

इंस्टाग्राम पर हुई थी तीन साल पहले दोस्ती

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों की दोस्ती तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी, लेकिन जब इंदर को पता चला कि सुखविंदर शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था. लुधियाना पुलिस के सहायक आयुक्त इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि रविवार को गायिका की कार नहर में मिली थी, जिसके बाद गोताखोरों की मदद ली गई. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए समराला के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. 

Advertisement

इंदर कौर के बारे में 

इंदर के माता-पिता और दो भाई विदेश में रहते हैं, जबकि एक भाई जमालपुर में रहता है. इंदर ने 'आकड़', 'जीजा', 'सोहना लगदा', 'रिच स्टैंडर्ड', 'कदों तूं मिलेंगी' और 'सनरूफ' जैसे कई लोकप्रिय गाने गाए थे. उन्होंने मशहूर गायक गिप्पी ग्रेवाल के साथ 'सोने दी वंग' गाना भी गाया था. 

ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा मुश्किल था इस सुपरस्टार को संभालना, मूड पर करते थे काम, अपने कुत्ते के नाम पर बुलाते थे सबको

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी मामले में SIT को हर दिन 6-8 लाख चोरी की आशंका
Topics mentioned in this article
Inder Kaur
Inder Kaur Last Post
Singer Inder Kaur
Panjabi Singer
Inder Kaur Instagram