PS 2 Box Office Collection Day 5: ऐश्वर्या राय की मूवी की बॉक्स ऑफिस पर चांदी, पांचवें दिन कमाए इतने करोड़

Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 5: 'पोन्नियिन सेल्वन 2' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जादू पांचवें दिन भी कायम रहा है. ऐश्वर्या राय बच्चन की मूवी ने मंगलवार को डबल डिजिट में कलेक्शन किया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Ponniyin Selvan 2 Box Office: 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने किया इतना कलेक्शन
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय की 'पोन्नियिन सेल्वन 2' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ कदमताल करती नजर आ रही है. एक बार फिर साउथ की फिल्म ने कंटेंट के जरिये दर्शकों का दिल जीता है. वैसे भी मणिरत्नम निर्देशित 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने चार दिन में ही दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. लेकिन पीएस 2 के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी मंगलवार को कमाई डबल डिजिट में हुई है. इस तरह फिल्म तेजी से रिकॉर्ड कमाई की ओर बढ़ती जा रही है.

'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने पांचवें दिन ने सभी भाषाओं में लगभग 11 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह शुरुआती अनुमानों में ही फिल्म मंगलवार को काफी अच्छा करती नजर आ रही है. वेबसाइट सेकनिल्क के मुताबिक, 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 26.20 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 30.30 करोड़ रुपये, चौथे दिन 23.25 करोड़ रुपये और पांचवें दिन लगभग 11 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह फिल्म अच्छे नंबरों की ओर जा रही है.

मणिरत्नम निर्देशित 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, जयम रवि, कार्ति, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला लीड रोल में हैं. पीएस 2 का बजट लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये है. 'पोन्नियिन सेल्वन 2' 28 अप्रैल को रिलीज हुई है. पीएस का पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था. दूसरे पार्ट में विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन की जबरदस्त चर्चा हो रही है.

Featured Video Of The Day
हत्या से 34 मिनट पहले की कॉल... पुलिस को सिया के फोन में क्या-क्या मिला?
Topics mentioned in this article
PS 2 Box Office Collection Day 5
Ponniyin Selvan 2
PS 2 Box Office Collection
Ponniyin Selvan 2 Box Office Day 5 Collection
Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection
Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 5
Aishwary Rai Bachchan
Vikram
Karthi