Propose Day Shayari 2026: प्यार वो एहसास है जो बिना कहे भी बहुत कुछ कह जाता है. लेकिन कभी कभी दिल की बात जुबान तक लाना जरूरी हो जाता है. अगर पूरे साल आप अपने दिल की बात कहने का कोई मौका न ढूंढ पाए हों या फिर हिम्मत नहीं जुटा पाए हों तो ये दिन आपके लिए बेस्ट है. जब आप दिल की बात कह सकते हैं. और अपने पार्टनर को ये यकीन दिलाना है कि वो आपकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखता है. अगर आप अपने प्यार को खास शब्दों में बयां करना चाहते हैं. तो ये शायरियां आपके दिल की आवाज बन सकती हैं.
वैलेंटाइन वीक कैलेंडर | Valentine's Week 2026 calendar
- 7 फरवरी: रोज डे
- 8 फरवरी: प्रपोज डे
- 9 फरवरी: चॉकलेट डे
- 10 फरवरी: टेडी डे
- 11 फरवरी: प्रॉमिस डे
- 12 फरवरी: हग डे
- 13 फरवरी: किस डे
- 14 फरवरी: वैलेंटाइन्स डे
प्रपोज डे शायरी | Propose Day Shayari
एक दिन कह लीजिए जो कुछ है दिल में आप के
एक दिन सुन लीजिए जो कुछ हमारे दिल में है
जोश मलीहाबादी
ये कहना था उन से मोहब्बत है मुझ को
ये कहने में मुझ को ज़माने लगे हैं
ख़ुमार बाराबंकवी
और इस से पहले कि साबित हो जुर्म-ए-ख़ामोशी
हम अपने इश्क का इज़हार करना चाहते हैं
सलीम कौसर
हाल-ए-दिल क्यूँ कर करें अपना बयाँ अच्छी तरह
रू-ब-रू उन के नहीं चलती ज़बाँ अच्छी तरह
बहादुर शाह ज़फ़र
कीजे इज़हार-ए-मोहब्बत चाहे जो अंजाम हो
जिंदगी में जिंदगी जैसा कोई तो काम हो
प्रियंवदा इल्हान
कोई मिला ही नहीं जिस से हाल-ए-दिल कहते
मिला तो रह गए लफ़्ज़ों के इंतिख़ाब में हम
अलीना इतरत
सीने से दिल निकाल के हाथों पे रख दिया
मैं ने तो बस कहा था कि धड़कन का शोर है
नील अहमद
इश्क़ के इज़हार में हर-चंद रुस्वाई तो है
पर करूँ क्या अब तबीअत आप पर आई तो है
अकबर इलाहाबादी
सब कुछ हम उन से कह गए लेकिन ये इत्तिफ़ाक़
कहने की थी जो बात वही दिल में रह गई
जलील मानिकपूरी
दिल पे कुछ और गुज़रती है मगर क्या कीजे
लफ़्ज़ कुछ और ही इज़हार किए जाते हैं
जलील 'आली'