'शराब पीकर आने वाले लोग...', वो प्रोड्यूसर, जिसने सलमान खान को क्या लॉन्च, अब साथ काम करने से किया तौबा

विवेक वासवानी ने सलमान खान को फिल्म पत्थर के फूल से लॉन्च किया था. इसमें सलमान के साथ रवीना टंडन थीं. लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने दोबारा उनके साथ ना काम करने की कसम खा ली?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान खान की पहली फिल्म के प्रोड्यूसर हैं विवेक वासवानी

सलमान खान के यूं तो लाखों चाहने वाले हैं. खुद फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत से लोग हैं जो उनकी बहुत इज्जत करते हैं और प्यार करते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सलमान के साथ काम करना पसंद नहीं करते. प्रोड्यूसर विवेक वासवानी उन्हीं में से एक हैं. विवेक ने 'पत्थर के फूल' में सलमान खान के साथ रवीना टंडन को लॉन्च किया था. उन्होंने हाल में बताया कि 1991 की उस फिल्म के बाद उन्होंने सलमान के साथ दोबारा काम क्यों नहीं किया. उन्होंने एक बातचीत में सलमान के काम करने के तरीके के बारे में बात की.

अनुशासित माहौल में काम करना चाहते हैं विवेक वासवानी 

विकी लालवानी के पॉडकास्ट पर, विवेक वासवानी ने कहा कि उन्हें अनुशासित माहौल में काम करना पसंद है और वे सलमान खान के साथ तभी काम करेंगे जब कुछ खास शर्तें पूरी होंगी. उन्होंने कहा, "मैं ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकता जहां शराब हो, जहां लोग शराब पीकर और बिना किसी अनुशासन के काम करते हों. मैं इस तरह काम नहीं कर सकता. अगर मुझे वह सलमान खान मिलें जिन्हें मैंने संजय लीला भंसाली या सूरज बड़जात्या जैसे फिल्ममेकर्स के साथ देखा है, तो मैं उनके साथ काम करूंगा. उनके साथ सलमान पूरी तरह से अनुशासित रहते हैं. एक बेहतरीन प्रोफेशनल की तरह काम करते हैं, और अपना 100% देते हैं."

विवेक ने कहा कि सलमान इन फिल्ममेकर्स के साथ इसलिए प्रोफेशनल तरीके से काम करते हैं क्योंकि वे बड़े बैनर हैं. उन्होंने कहा, "ये ऐसे प्रोड्यूसर हैं जो सिर्फ सलमान के नाम पर फिल्में नहीं बनाते. उन्हें सलमान 'स्टार' की जरूरत नहीं होती; उन्हें सलमान 'एक्टर' की जरूरत होती है. जब मुझे सलमान 'एक्टर' के रूप में मिलेंगे, तो मैं उनके साथ काम करूंगा."

यह भी पढ़ें: किराये से करोड़ों कमा रहे बॉलीवुड सितारे, सारा अली खान के बंगले के बाद मलाइका अरोड़ा ने फ्लैट दिया किराये पर, इतने करोड़ में फाइनल हुई डील

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "मुझे अनुशासनहीनता बिल्कुल पसंद नहीं है. अगर काम सुबह 9 बजे शुरू होता है, तो आप शाम 4 बजे नहीं आ सकते. यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. अगर आप कुछ बदलना चाहते हैं तो समय से पहले आइए, डायरेक्टर के साथ बैठिए और उस पर ठीक से चर्चा कीजिए."

विवेक वासवानी और सलीम खान के बीच मतभेद

वासवानी ने कहा कि सलमान के पास 'पत्थर के फूल' में बदलाव करने की ज्यादा गुंजाइश नहीं थी, क्योंकि सलीम खान जिन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी. वे इस प्रोजेक्ट में बहुत गहराई से जुड़े हुए थे. उन्होंने कहा, "वह बदलाव नहीं कर पाए क्योंकि उनके पिता सलीम खान जिन्होंने स्क्रिप्ट लिखी थी वहीं मौजूद थे. सलीम साहब मुझे बहुत पसंद करते थे. भले ही हमारे बीच कुछ मतभेद थे, खासकर बाद में जब सलमान एक बड़े स्टार बन गए और कई फिल्में साइन कर लीं, जिससे डेट्स को लेकर कुछ दिक्कतें आईं. लेकिन वे छोटी-मोटी बातें थीं".

Advertisement

सलीम खान के साथ अच्छी यादें

विवेक वासवानी ने खान परिवार के साथ बिताए अपने समय को भी प्यार से याद किया, खासकर सलीम खान के घर पर स्क्रिप्ट पर चर्चा के दौरान. कहा, "हम स्क्रिप्ट सेशन के लिए सलीम साहब के घर जाना पसंद करते थे क्योंकि वहां का खाना जबरदस्त होता था. मेहमाननवाजी बेमिसाल थी. मुझे सलमा आंटी, हेलेन आंटी, सोहेल, अरबाज बहुत पसंद थे. अर्पिता तब बस एक बच्ची थी".

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: अगर पीस डील फेल तो Trump किसको जिम्मेदार ठहराएंगे? | Mic On Hai
Topics mentioned in this article