बिग बॉस 17 की मन्नारा चोपड़ा को कजिन प्रियंका चोपड़ा ने किया सपोर्ट, अनदेखी तस्वीर के साथ लिखा खास मैसेज

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की सबसे महंगी कंटेस्टेंट्स में से एक मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के सपोर्ट में कजिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पोस्ट शेयर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
Bigg Boss 17 मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट
नई दिल्ली:

बिग बॉस 17 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट्स में से एक मन्नारा चोपड़ा को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. जहां सोशल मीडिया पर फैंस का उन्हें प्यार मिल रहा है. तो वहीं सेलेब्स उन्हें सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. वहीं सपोर्ट करने वाले लोगों में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा, मन्नारा चोपड़ा की कजिन हैं. हालांकि मन्नारा साउथ ही नहीं बॉलीवुड का भी जाना पहचाना नाम हैं. लेकिन बिग बॉस 17 से उन्हें इन दिनों ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हो रही है. इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का कजिन को सपोर्ट करना एक नया टर्निंग प्वॉइंट है. 

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ घंटे पहले एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने खुद के साथ मन्नारा चोपड़ा की बचपन की तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में मन्नारा बेहद क्यूट लग रही हैं.

इस खूबसूरत अनसीन फोटो पर कैप्शन में लिखा, थ्रोबैक छोटी मन्नारा, गुड लक लिटिल वन. इसके सार्थ हार्ट और फाइटिंग इमोजी भी एक्ट्रेस ने शेयर किया है. इस पोस्ट की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरु हो गई है और फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं. इसके चलते प्रियंका चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा ट्रैंड कर रहे हैं. 

Advertisement

बता दें, मन्नारा चोपड़ा ने इस बार बिग बॉस 17 में धमाकेदार एंट्री ली है. हालांकि इस हफ्ते वह नॉमिनेट भी हो गई हैं. इसके चलते फैंस उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे हैं. उनके अलावा इस हफ्ते अभिषेक सिंह और नावेद सोल नॉमिनेट हुए हैं. 

Featured Video Of The Day
US Strikes Iran: Trump ने Kharg Island पर किया हमला, Middle East Conflict में World War 3 का खतरा?