वही आंखें, वही चेहरा और वही एक्सप्रेशन्स, प्रियंका चोपड़ा के हमशक्ल को देख लोग हुए हैरान, निक जीजू भी नहीं पहचान पाएंगे

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी' के एक सीन पर लिप सिंक करती दिख रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब भले ही ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं लेकिन भारत में उनकी फैन फॉलोइंग पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. अब भी इंडिया में उनके लाखों चाहने वाले हैं. उन्हें लेकर क्रेज ऐसा है कि कोई अगर उनसे मिलता जुलता भी दिख जाए तो उसे भी लोग फॉलो करने लगते हैं. सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रियंका चोपड़ा की एक हमशक्ल का वीडियो वायरल हो रहा है. उनका हाव-भाव, चेहरा और एक्सप्रेशन्स भी प्रियंका से काफी मिलते जुलते हैं.

प्रियंका की हमशक्ल का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी' के एक सीन पर लिप सिंक करती दिख रही है. प्रिंयका की हमशक्ल बाजीराव मस्तानी के उस सीन पर एक्सप्रेशन्स दे रही हैं, जिसमें प्रियंका, रणवीर सिंह से उनकी बेवफाई को लेकर सवाल करती हैं. इस सीन पर प्रियंका की हमशक्ल के एक्सप्रेशन्स कमाल के हैं. चाहे चेहरे के हावभाव हो या मेकअप वह बिल्कुल प्रियंका की तरह लग रही हैं. चेहरा, आंखें, होंठ सब प्रियंका से मिलते-जुलते हैं.

यूजर्स बोले- सेम टू सेम प्रियंका

प्रियंका की इस हमशक्ल का नाम अमायरा डोंगरे हैं. इंस्टाग्राम पर अमायरा के एक लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं. वह अक्सर प्रियंका चोपड़ा के गानों या डॉयलॉग्स पर एक्ट करते हुए वीडियो शेयर करती हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा जैसी हो आप. दूसरे ने लिखा, सेम टू सेम प्रियंका चोपड़ा. वहीं तीसरे ने लिखा, एक्टिंग भी शानदार करती हो आप. एक अन्य ने लिखा, रियल में प्रियंका लग रही हो, एक्सप्रेशन्स भी सेम हैं.  

Advertisement
Featured Video Of The Day
Meerut Lalita Gautam Case: मेरठ थप्पड़कांड पर ये क्या बोल गए इमरान मसूद? | NDTV India
Topics mentioned in this article
Priyanka Chopra S Lookalike
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra Doppelganger
Priyanka Chopra Doppelganger Instagram
Priyanka Chopra Doppelganger Video