वाराणसी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने राजामौली के सामने रखी थी शर्त, फिल्म करूंगी लेकिन डांस करवाना होगा

प्रियंका चोपड़ा वाराणसी के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं. उनका आना ना केवल प्रियंका के फैन्स के लिए भी खास है बल्कि देसी गर्ल के लिए भी स्पेशल है. वैसे भी इस फिल्म के लिए उन्होंने एक रिक्वेस्ट की थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रियंका चोपड़ा ने क्यों साइन की थी वाराणसी ?
Social Media
नई दिल्ली:

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सात साल बाद राजामौली की फिल्म वाराणसी (Varanasi Movie) के साथ इंडियन सिनेमा में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सिनेमा ब्लेंड के साथ एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि एसएस राजामौली को फिल्म के लिए हां कहने से पहले एक गुजारिश की थी कि वह फिल्म में उनसे डांस करवाएं. महेश बाबू ने प्रियंका की बात को कन्फर्म करते हुए कहा कि यह गाना सेंसेशनल होगा.

प्रियंका ने क्यों की ऐसी रिक्वेस्ट?

प्रियंका ने बताया कि उन्होंने एसएस राजामौली से वाराणसी मूवी में उनसे डांस करवाने की रिक्वेस्ट की थी. उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी एक वजह भी बताई और कहा, 'मैंने लगभग छह सालों से कोई इंडियन फिल्म नहीं की है तो जब उन्होंने मुझे कॉल किया और वह कह रहे थे, 'ओह तुम्हें पता है, यह फीमेल कैरेक्टर सच में बहुत कूल है और तुम्हें यह करना ही होगा' मैंने कहा, 'मेरी एक रिक्वेस्ट है, क्या आप मुझसे डांस करवाएंगे? प्लीज क्योंकि मैंने इतने लंबे समय से डांस नहीं किया है'. लेकिन मुझे यह नहीं पूछना चाहिए था, क्योंकि हम डांस कर रहे हैं. फिल्म में बहुत सारा डांस है और बेचारे महेश कह रहे थे, ‘यह तुम्हारी वजह से है. तुम्हारी वजह से, मुझे भी यह करना पड़ रहा है.'

यह भी पढ़ें: सनी के ढाई किलो के हाथ से रहमान डकैत को मिलेगी कसाईनुमा मौत? इक्का का टीजर देख फैन्स कह रहे अक्षय खन्ना से धुरंधर नहीं निकला

महेश ने आगे कहा, 'यह सेंसेशनल है. मुझे लगता है कि हमने पहले ही एक गाना शूट कर लिया है, और वह बस हमारे दिमाग में बजता रहता है और प्रियंका इसे हर समय गाती रहती हैं. वह गाना इसलिए था क्योंकि वह डांस करना चाहती थीं और…और उन्होंने (राजामौली) उनसे डांस करवाया.'

फैंस ने फिल्म में प्रियंका और महेश बाबू के डांस पर रिएक्ट किया. एक कमेंट में लिखा था, प्रियंका और महेश बाबू का डांस करना प्योर सिनेमा है. दूसरे ने लिखा, हमें गाने की एक झलक  दिखाओ प्लीज. एक और ने कमेंट किया, गाने का इंतजार नहीं कर सकता. जल्द रिलीज कीजिए.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 का टीजर देख फैन्स का दिमाग खराब, बोले- अरे ये तो पहले ही दिखा दिया था कुछ नया कर लेते

Advertisement
Featured Video Of The Day
Lucknow University में Namaz VS Hanuman Chalisa! लाल बारादरी मस्जिद सील, छात्र हिरासत में | UP News