प्रियंका चोपड़ा ने किया गजब का कारनामा, अलग-अलग दिशा में घुमाई आंखों की दोनों पुतलियां, टैलेंट देख लगेगा शॉक

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन में अपनी अपीयरेंस के दौरान दर्शकों को एक मजेदार और कैंडिड मोमेंट दिखाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रियंका चोपड़ा ने किया गजब का कारनामा
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा निक जोनास से शादी के बाद कभी कभार खास मौकों पर इंडिया वापस आईं. शादी के बाद बॉलीवुड फिल्मों से उन्होंने दूरी बना ली थी, लेकिन अब लंबे अंतराल के बाद पीसी ने भारतीय फिल्मों में वापसी की है. वह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ फिल्म वाराणसी को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं. वाराणसी की रिलीज से पहले वह अपनी फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर सुर्खियों में हैं. वह इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. इसमें वह कार्ल अर्बन के साथ नजर आएंगी. फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है. ट्रेलर को लेकर फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन में अपनी अपीयरेंस के दौरान दर्शकों को एक मजेदार और कैंडिड मोमेंट दिखाया. होस्ट के साथ बातचीत करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने मजाक कहा कि वह अपनी आंखों को एक दूसरे से अलग डायरेक्शन में घुमा सकती हैं. उन्होंने अपने इस खास टैलेंट को शो में कर के दिखाया, जिसे देख कर होस्ट ही नहीं फैंस भी हैरान रह गए. शो में प्रियंका चोपड़ा अपनी आंखों की दोनों पुतलियों को अलग-अलग दिशा में घुमा दिया, जिसे देख कर हर कोई दंग रह गया. इसे देख कर फॉलन भी प्रियंका की आंखों की तारीफ करते नजर आए.

द ब्लफ के बारे में 

द ब्लफ प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट रिलीज है. इसमें प्रियंका चोपड़ा अब तक के अपने सबसे खतरनाक अवतार में हैं. फिल्म में वह एक समुद्री डाकू के रोल में हैं, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए कुछ भी कर सकती है. भले ही इसका मतलब लाशों का ढेर बिछाना हो. ट्रेलर एक शांत नोट पर शुरू होता है, जिसमें प्रियंका का कैरेक्टर अपनी बेटी के साथ दूर -दराज एक घर में एक शांत शाम बिताती दिख रही हैं. लेकिन यह शांति ज्यादा देर तक नहीं रहती, क्योंकि उसे लगता है कि घर में कोई घुस आया है. वह अपनी बेटी को बेसमेंट में छिपा देती हैं और हमलावरों का सामना करती है.
 

Featured Video Of The Day
Weather Update Today: कहीं बादल फट रहे, कहीं पहाड़ टूट रहे... हिमाचल में प्रकृति का रौद्र रूप
Topics mentioned in this article
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra Latest News
Priyanka Chopra The Bluff
Priyanka Chopra The Bluff Release Date
Priyanka Chopra The Bluff Shoot Wrap