प्रियंका चोपड़ा की मम्मी से डिलीट करवाए गए थे परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी के पोस्ट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर में 24 सितंबर 2023 में हुई थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा की मम्मी शामिल हुई थीं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रियंका चोपड़ा की मां से डिलीट करवाई गया परिणीति राघव की शादी का पोस्ट

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव चड्ढा से उदयपुर में शादी की थी, जो 2023 की चर्चित शादियों में से एक थीं. वहीं अब सिंगर और वैदिक पुजारी अंकित बत्रा, जिन्होंने शादी की रस्मों को संपन्न कराया था. उन्होंने इस भव्य सेलिब्रेशन के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई हैं जो पहले कभी नहीं सुनी गई थीं. अंकित ने खुलासा किया कि शादी में सिक्योरिटी बहुत टाइट थी. अंकित ने कहा, लीला पैलेस के अंदर की सुरक्षा तो बिल्कुल ही जबरदस्त थी. यह एक अभेद्य किला जैसा था. वे रीति-रिवाजों की प्राइवेसी और पवित्रता को लेकर इतने ज्यादा सुरक्षात्मक थे कि किसी भी तरह की फोटो या वीडियो लेने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं थी. 

प्रियंका चोपड़ा की मां से डिलीट करवाई गई फोटो

आगे उन्होंने कहा- असल में नियम इतने सख्त थे कि प्रियंका चोपड़ा की मां (मधु चोपड़ा) से भी उनके फोन पर ली गई फोटो डिलीट करने के लिए कह दिया गया था! लेकिन इस कड़ी सुरक्षा, नावों से आने-जाने और दुनिया भर के मीडिया के शोर-शराबे से परे, जिस बात ने मुझे सचमुच हैरान कर दिया, वह था हर किसी का एक-दूसरे के प्रति गहरा सम्मान.

ये भी पढे़ें- सलमान खान ने दी पैपराजी को चेतावनी, इस बात पर आया गुस्सा, बोले- 60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला

Advertisement

राजनेता हुए थे शामिल

अंकित बत्रा ने अपने यूट्यूब चैनल वॉइस ऑफ वोस में बताया कि दिल्ली के पूर्व चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने बारात में खूब डांस किया था और दूल्हे राजा राघव चड्ढा को कंधे पर भी उठाया था. उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल जी और भगवंत मान जी जैसे कद्दावर राजनीतिक नेताओं को अस्सी मिनट तक मंत्रमुग्ध होकर खड़े देखना—और हर एक संकल्प के पीछे के विज्ञान और उसकी आत्मा को समझने की उनकी सच्ची कोशिश को देखना—एक अविस्मरणीय अनुभव था।" 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी के बारे में 

राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 में हिंदु रीति रिवाज से राजस्थान के उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी की थी. कपल का एक बेटा नीर है, जो 19 अक्टूबर 2025 में पैदा हुआ है. कपल की शादी में प्रियंका चोपड़ा शामिल नही हुईं थीं. जबकि उनकी मां मधु चोपड़ा शादी की रस्मों में शामिल हुई थीं. हालांकि प्रियंका चोपड़ा कपल की रोका सेरेमनी में नजर आई थीं. 

Advertisement

ये भी पढे़ें- अनिल कपूर की शादी की तस्वीरें, मनाई 42वीं वेडिंग एनिवर्सरी, दिखाई 30 मिनट की सिंपल शादी की झलक  

Featured Video Of The Day
भरत तिवारी में इंसाफ कब? तेरहवीं पर आंदोलन का ऐलान
Topics mentioned in this article
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra Mother
Madhu Chopra