प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अमर प्रेम, 20 फोटो में देखें सागर से गहरा प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति और सिंगर निक जोनस के नए सोलो एल्बम 'संडे बेस्ट' के रिलीज होने पर बहुत ही इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अमर प्रेम

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति और सिंगर निक जोनस के नए सोलो एल्बम 'संडे बेस्ट' के रिलीज होने पर बहुत ही इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. 6 फरवरी 2026 को निक ने अपना यह एल्बम लॉन्च किया, जो उनके करीब पांच साल बाद का पहला सोलो प्रोजेक्ट है. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ अपनी कई पुरानी और प्यारी तस्वीरें व वीडियो शेयर किए, जिनमें छुट्टियों के पल, घर की मस्ती, इवेंट्स और एक खास क्लिप शामिल है जहां निक उनकी गोद में सोए हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 15: सनी देओल की फिल्म का नहीं कम हो रहा दबदबा, 15वें दिन छापे इतने करोड़

क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने लिखा कि शब्द कम पड़ जाते हैं अपनी फीलिंग्स बताने में, लेकिन वो कोशिश कर रही हैं. उन्होंने निक को सपनों जैसा बताया और कहा, "तुम्हें ढूंढो जो न सिर्फ प्यार और सम्मान दे, बल्कि तुम्हें खजाने की तरह संभाले और दिखाने से न डरे. मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि यूनिवर्स ने मुझे तुम तक पहुंचाया. तुम मेरे जीवन का सबसे अच्छा फैसला हो." उन्होंने निक को दुनिया का सबसे ईमानदार और सच्चा इंसान बताया, जो बिना कोशिश किए ही ऐसा है. उन्होंने आगे लिखा, "तुम ही वजह हो कि मैं हर दिन मुस्कुराती हूं. मेरी होने के लिए शुक्रिया,".

निक के लिए क्या कहा

एल्बम की तारीफ करते हुए प्रियंका ने कहा कि निक ने हर नोट और लिरिक्स में अपनी रूह उड़ेल दी है. एक्ट्रेस ने लिखा, "यह एल्बम इतना पर्सनल है. इतनी गहराई से खुद को शेयर करने के लिए बहुत सिक्योर इंसान होना पड़ता है. मैं इस एल्बम पर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं." उन्होंने फैंस से अपील की कि अपने पार्टनर के साथ बैठकर शुरू से एल्बम सुनें, क्योंकि यही प्यार होना चाहिए. उन्होंने हैशटैग #SundayBest के साथ लिखा कि एल्बम अब उपलब्ध है. निक जोनस ने हाल ही में अपने भाइयों के साथ स्टेडियम टूर किया था. 'संडे बेस्ट' में लीड सिंगल 'गट पंच' है, जो पर्सनल और इमोशनल है. निक जल्द ही पॉल रुड के साथ फिल्म 'पावर बैलाड' में नजर आएंगे.
 

Featured Video Of The Day
भारत की मर्ज़ी है...ट्रेड डील पर US को Russia का करारा जवाब