प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती जन्म के बाद साढ़े तीन महीने तक नहीं जा सकी घर, नीला पड़ा था शरीर, 6 बार चढ़ा था खून

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेली मालती एक प्रीमैच्योर बेबी है. जन्म के तय समय से पहले पैदा होने के चलते उनका शुरुआती समय बहुत ही क्रिटिकल था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जन्म के साढ़े तीन महीने बाद घर आई थी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी
Social Media
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की लाडली मालती उनके लिए बेहद स्पेशल है. वे अपनी बेटी के साथ समय बिताने का मौका कभी नहीं छोड़ते. आज अपनी बेटी के साथ ये खूबसूरत पल बिताना वाले इस कपल ने अपनी बच्ची के पैदा होने पर काफी मुश्किल दिन देखे थे. हाल में निक ने जे शेट्टी पॉडकास्ट में खास बातचीत में वो समय याद किया जब मालती पैदा हुई थीं. निक जोनास ने बताया है कि जन्म के बाद उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का वजन कम था और वह कमजोर थी. निक ने कहा, निक जोनास ने मालती की तारीफ की और कहा कि वह "हैरान" रह जाते हैं कि उन्हें अब "उसका मैजिक एक्सपीरियंस करने को मिल रहा है". अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए सिंगर की आंखों में आंसू आ गए.

यह भी पढ़ें: आजाद भारत में जब पहली बार फहराया गया तिरंगा, रेडियो पर गा रही थी 18 साल की ये सिंगर, प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने की थी गुजारिश

निक जोनास ने बताया कि जन्म के वक्त मालती का वजन बहुत कम था. सिंगर ने उन फीलिंग्स और एक्सपीरियंस को शेयर किया जो उन्होंने और प्रियंका ने मालती के जन्म के बाद महसूस किए. निक ने कहा, "वह बहुत मुश्किल हालात में दुनिया में आई, जिसके बारे में मैंने कभी बात नहीं की. हम उम्मीद कर रहे थे कि वह अप्रैल में आएगी. फिर हमें एक कॉल आया कि यह जल्दी होने वाला है. हम अस्पताल पहुंचे और वह 1 पाउंड, 11 औंस और पर्पल कलर की थी." उन्होंने बताया कि NICU में नर्सों ने उसे कैसे होश में लाया और उसकी देखभाल की.

जब निक और पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने मालती के लिए अस्पताल में 12-12 घंटे की शिफ्ट की

निक ने बताया कि हर दिन वह और प्रियंका मालती को घर लाने तक हॉस्पिटल में 12-12 घंटे की शिफ्ट करते थे. "यह कोविड-19 का समय था और इसलिए मैंने और प्रियंका ने साढ़े तीन महीने तक हॉस्पिटल में 12-12 घंटे की शिफ्ट की. मुझे अभी भी उसकी गंध याद है; कुछ चीजें हमेशा दिल को छू जाती हैं. हर दिन वहां रहना और दूसरे परिवारों को भी ऐसे ही हालात से गुजरते देखना, सुकून देने वाला और डरावना दोनों था. उसने (मालती) साढ़े तीन महीने तक हर दिन लड़ाई लड़ी और धीरे-धीरे उसका वजन बढ़ने लगा. छह ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद, वह ठीक हो गई. साढ़े तीन महीने की इस जंग के बाद हम उसे घर लाए."

यह भी पढ़ें: कॉमेडियन कृष्णा की बहन को देख करीना कपूर ने बना लिया मुंह, वायरल वीडियो पर फैन्स ने पूछा किस बात की है अकड़?

Featured Video Of The Day
PM Modi Israel Visit: इजरायली संसद में PM Modi की एंट्री लगने लगे मोदी मोदी के नारे | #pmmodi