Karisma Kapoor के बच्चों की स्कूल फीस के लिए कोर्ट पहुंची सौतेली मां, Sunjay Kapur के EPF अकाउंट पर किया दावा

संजय कपूर का निधन 2025 में हुआ था. इसके बाद से उनकी 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है. इस विवाद में उनकी मां रानी कपूर, और पत्नी प्रिया कपूर अलग अलग दावे पेश कर रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संजय कपूर के EPF को लेकर प्रिया कपूर ने रखी मांग
Social Media
नई दिल्ली:

करिश्मा कपूर और प्रिया कपूर के बीच संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहा कानूनी विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. प्रिया ने अब दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है, जिसमें उन्होंने दिवंगत बिजनेसमैन और अपने पति संजय कपूर के एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) खातों से पैसे निकालने की मांग की है ताकि करिश्मा कपूर के बच्चों - समायरा और कियान - की स्कूल फीस और पढ़ाई का खर्च उठाया जा सके. दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को इस संबंध में एक औपचारिक नोटिस जारी किया है. वेब पोर्टल 'लाइव लॉ' के मुताबिक, इस याचिका पर 26 मई, 2026 को सुनवाई हुई थी. इसका मकसद एक को-ऑर्डिनेशन बेंच द्वारा जारी किए गए अंतरिम आदेश में आंशिक संशोधन और स्पष्टीकरण करना है. उस अंतरिम आदेश के तहत, संपत्ति के उत्तराधिकार को लेकर चल रहे विवाद के बीच संजय कपूर की विशाल संपत्ति को फ्रीज (जब्त) कर दिया गया था.

प्रिया कपूर ने अदालत से अंतरिम फैसले के पैराग्राफ 79 के उप-पैराग्राफ (b) और (d) में बदलाव करने का अनुरोध किया है. 30 अप्रैल के आदेश के अनुसार संजय कपूर की निजी और कॉर्पोरेट संपत्तियों के किसी भी तरह के लिक्विडेशन (बिक्री), ट्रांसफर या खर्च पर रोक लगा दी गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आदेश में उनके बच्चों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत कम गुंजाइश रखी गई थी.

यह भी पढ़ें: शोएब इब्राहिम ने शेयर की पिता की हेल्थ अपडेट, बताया उन्हें ब्रेन हैम्रेज हुआ था, फैन्स से की दुआ की अपील

अब प्रिया कपूर ने विशेष रूप से अदालत से अनुमति मांगी है कि वह दिवंगत संजय कपूर के प्रोविडेंट फंड खातों से पैसे निकाल सकें, ताकि समायरा और कियान कपूर की पढ़ाई का खर्च उठाया जा सके. कानूनी दस्तावेज में आगे यह भी बताया गया है कि प्रिया के कानूनी प्रतिनिधियों ने अदालत को समझाया है कि इस पैसे का इस्तेमाल स्कूल फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए किया जाएगा.

Advertisement

संजय कपूर की कथित 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहे इस विवाद में कपूर परिवार के कई सदस्य उलझे हुए हैं. इनमें संजय की मां रानी कपूर, प्रिया कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चे शामिल हैं. जून 2025 में संजय कपूर के निधन के बाद, हाई कोर्ट ने उनकी घरेलू संपत्तियों को फ्रीज कर दिया था. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि 2025 की एक वसीयत को लेकर आपत्तियां उठाई गई थीं, जिसे परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर 'फर्जी' करार दिया था. उनका दावा था कि इस वसीयत में डिजिटल और लिखित रूप से कई विसंगतियां (inconsistencies) मौजूद हैं.
 

यह भी पढ़ें: मौनी रॉय को तलाक के बीच आई दिशा पटानी की याद, इंस्टाग्राम पर शेयर की ये तस्वीर, फिर की डिलीट

Advertisement
Featured Video Of The Day
चांद की दौड़ तेज़! अमेरिका Vs चीन आमने-सामने
Topics mentioned in this article
Entertainment
Bollywood
Sunjay Kapur
Karisma Kapoor