पृथ्वी शॉ ने इस एक्ट्रेस से कर ली सगाई, सोशल मीडिया से सीधे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में करना जा रहीं डेब्यू

पृथ्वी शॉ ने भारत की ओर से अब तक पांच टेस्ट, 6 वनडे और एक टी-20 मुकाबला खेला है. इस दौरान उन्होंने कुल मिलाकर 528 रन बनाए हैं. टेस्ट में शॉ एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं. शॉ लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पृथ्वी शॉ ने कर ली सगाई
Social Media
नई दिल्ली:

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है. शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे. पृथ्वी शॉ लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 25 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था. पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर आकृति के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए सगाई की जानकारी दी है. शॉ ने कैप्शन में लिखा, "मैदान पर छक्कों से लेकर जिंदगीभर के लिए शानदार पारी तक. वह मेरी परफेक्ट पारी हैं." शॉ और आकृति को फैंस कमेंट बॉक्स में जमकर बधाई दे रहे हैं. तस्वीरों में शॉ-आकृति काफी खुश नजर आ रहे हैं. उल्लेखनीय है कि शॉ अपने इंस्टाग्राम पर आकृति के साथ पहले भी कई बार तस्वीरें शेयर कर चुके हैं. इसके साथ ही यह दोनों साथ में रील बनाते हुए भी दिखाई दिए थे.

पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 32 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं. आकृति अभिनेत्री भी हैं और वह जल्द ही तेलुगू फिल्म 'त्रिमुखा' के जरिए पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं. आकृति अपने इंस्टाग्राम पर फैशन, लाइफस्टाइल और डांस से जुड़ी रील्स शेयर करती रहती हैं.

पृथ्वी शॉ ने भारत की ओर से अब तक पांच टेस्ट, 6 वनडे और एक टी-20 मुकाबला खेला है. इस दौरान उन्होंने कुल मिलाकर 528 रन बनाए हैं. टेस्ट में शॉ एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं. शॉ लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. आईपीएल 2026 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में भी शॉ के नाम पर पहले दो राउंड में बोली नहीं लगी थी.

Advertisement

हालांकि, आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख के बेस प्राइस में खरीद लिया था. आईपीएल 2025 में पृथ्वी शॉ किसी भी टीम का हिस्सा नहीं रहे थे. आईपीएल 2024 में शॉ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने आठ मुकाबलों में सिर्फ 24.75 की औसत से 198 रन बनाए थे. उल्लेखनीय है कि घरेलू क्रिकेट में भी पृथ्वी शॉ ने मुंबई टीम का साथ छोड़ दिया है. वह इस सीजन में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए नजर आए थे.

Featured Video Of The Day
वैशाली में CM के हेलीकॉप्टर ने बढ़ाई धड़कनें, उड़ान के बाद हवा में मंडराता रहा
Topics mentioned in this article
Prithvi Shaw Engagement
Prithvi Shaw Engaged
Prithvi Shaw Fiance
Prithvi Shaw Engagement News
Prithvi Shaw Girlfriend Engagement
Prithvi Shaw Engagement Photos
Prithvi Shaw Fiance Name
Prithvi Shaw Engagement Ceremony
Prithvi Shaw Personal Life News
Akriti-agarwal
Who Is Akriti Agarwal