ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर पिछले काफी समय से ठुकरा के मेरा प्यार और लाफ्टर शेफ्स जैसी सीरीज का राज है. लेकिन अब यह पासा पलट चुका है क्योंकि 6 एपिसोड की क्राइम, ड्रामा, थ्रिलर और कॉमेडी सीरीज ने आते ही जियो हॉट स्टार पर नया इतिहास रच दिया है. खास बात यह है कि इस सीरीज को उस टॉप डायरेक्टर ने प्रोड्यूस किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं. जबकि सीरीज के हीरो की यह डेब्यू सीरीज है. नहीं पहचाना हम बात कर रहे हैं राजकुमार हिरानी द्वारा प्रोड्यूस की गई प्रीतम और पेड्रो की, जिसमें उनके बेटे वीर ने डेब्यू किया है.
'प्रीतम एंड पेड्रो' बनीं सबसे ज्यादा देखा जाने वाली सीरीज
राजकुमार हिरानी की मचअवेटेड ओटीटी डेब्यू सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' ने जियोहॉटस्टार पर शानदार सफलता हासिल करते हुए प्लेटफॉर्म का अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बनने का गौरव प्राप्त किया है. इतना ही नहीं, इस सीरीज ने किसी भी स्क्रिप्टेड शो के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग भी दर्ज की है. हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, मराठी और कन्नड़ सहित छह भाषाओं में ट्रेंड करते हुए इस शो ने यह साबित किया है कि इसकी कहानी अपनी मूल भाषा की सीमाओं से कहीं आगे जाकर देशभर के दर्शकों से जुड़ने में सफल रही है.
ये भी पढ़ें- कौन हैं राजीव खंडेलवाल की वाइफ? सुबह-सुबह की पति की इस आदत से होती हैं परेशान, कहीं तो होगा के सूजल ने बताया
राज कुमार ने कही ये बात
राजकुमार हिरानी ने कहा, "दर्शकों ने अपना समय देकर इस सीरीज़ के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है. लगातार बिंज-वॉचिंग, दोबारा देखने की प्रवृत्ति और 'प्रीतम एंड पेड्रो' को मिला जबरदस्त प्यार हमारे लिए बेहद विनम्र कर देने वाला अनुभव है. यह देखकर खुशी होती है कि इस सीरीज के किरदार देशभर की बातचीत का हिस्सा बन गए हैं. अक्सर कहा जाता था कि ओटीटी पर सिर्फ गंभीर और डार्क कहानियां ही सफल होती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इस सीरीज को मिली स्वीकार्यता इस बात का प्रमाण है कि दर्शक किसी जॉनर को नहीं, बल्कि ऐसी कहानियों को पसंद करते हैं जो उन्हें हंसाएं, भावुक करें और क्रेडिट रोल होने के बाद भी लंबे समय तक उनके साथ बनी रहें. इस सीरीज़ का अलग-अलग भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचना भी इस बात का प्रमाण है कि भावनाओं की कोई भाषा या सीमा नहीं होती. इस कहानी पर भरोसा करने और इसे भारत के करोड़ों दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मैं जियोहॉटस्टार का दिल से आभार व्यक्त करता हूं."
प्रीतम और पेड्रो के बारे में
जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही प्रीतम और पेड्रो एक इंडियन साइबर क्राइम कॉमेडी थ्रिलर सीरीज है, जो 3 जुलाई से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. 6 एपिसोड की सीरीज को 8 रेटिंग आईएमबीडी पर मिली है. अविनाश अरुण धवरे द्वारा निर्देशित प्रीतम और पेड्रो में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी, मोना सिंह और वीर हिरानी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.