प्राइम वीडियो पर 41 दिन से टॉप 5 में बनी हुई है ये क्राइम थ्रिलर सीरीज, 8 एपिसोड में दिखी सच्ची कहानी 

प्राइम वीडियो पर 8 एपिसोड की सच्ची कहानी पर आधारित सीरीज का जलवा 41 दिन से है, जिसके चलते यह टॉप 10 में है. कहानी कर देगी शॉक्ड.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्राइम वीडियो पर 41 दिनों से टॉप 10 में है ये 8 एपिसोड की सीरीज
Social Media
नई दिल्ली:

प्राइम वीडियो पर हर हफ्ते नई सीरीज और फिल्में दस्तक देती हैं. लेकिन एक हफ्ते में ही टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो जाती हैं. लेकिन हम आपको उस सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक या दो हफ्ते से नहीं बल्कि 41 दिन से टॉप 5 सीरीज की लिस्ट में बनी हुई है. खास बात यह है कि 8 एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर की कहानी सच्ची घटना पर बेस्ड है, जिसे पिछले दिनों काफी पसंद किया गया था. वहीं अब टॉप 10 में ट्रेंड होने के कारण यह एक बार फिर चर्चा में आ गई है. हम बात कर रहे हैं क्राइम थ्रिलर राख सीरीज की. 

टॉप 10 में 41 दिनों से है राख

राख सीरीज 12 जून से भारत में हिंदी में और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर यह सीरीज स्ट्रीम हो रही है. वहीं फ्लिक्स पेट्रोल के मुताबिक, इंडिया में टॉप 10 सीरीज और फिल्मों में राख छठे नंबर पर है. जबकि टॉप 10 शोज में चौथे नंबर पर राख सीरीज विराजमान है. 

ये भी पढे़ं- मोहम्मद रफी के गाए गाने को जब लिप सिंक करने के लिए जिद्दी एक्टर ने कर दिया था मना, आज बना अमर

Advertisement

सच्ची घटना पर आधारित है राख 

क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राख' 1978 के कुख्यात और चौंकाने वाले रंगा-बिल्ला केस से काफी हद तक प्रेरित है, जिसने भारत के आपराधिक इतिहास पर एक गहरा दाग छोड़ा था. दरअसल, 26 अगस्त 1978 में नई दिल्ली में 16 साल की गीता चोपड़ा और उसके 13 साल के छोटे भाई संजय चोपड़ा किडनैप हो गए थे. वह नेवी ऑफिसर के बच्चे थे, जिन्हें तेज बारिश में लिफ्ट लेने के दौरान किडनैप कर लिया था. वहीं दो दिन बाद 28 अगस्त को उनकी बॉडी मिली थी. वहीं इस केस में कुलजीत सिंह (रंगा) और जसबीर सिंह (बिल्ला) को गिरफ्तार किया गया था और 31 जनवरी 1982 में फांसी दे दी गई थी. 

राख की भी कुछ ऐसी ही है कहानी

 प्राइम ओरिजिनल इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'राख' 1970 दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक काल्पनिक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जिसमें बाबू (आकाश मखीजा) और रज्जो (रमनदीप यादव) के अपराधी बनने का सफर दिखाया जाता है और दो बच्चों की मर्डर के बाद एसआई जयप्रकाश (अली फजल) उन्हें पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश करते नजर आते हैं. 

Advertisement

राख के बारे में 

'राख' एक काल्पनिक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है. इसका निर्देशन और एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन प्रोसित रॉय ने किया है. सीरीज को अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने मिलकर बनाया, लिखा और सह-निर्देशित किया है, जबकि इसके संवाद आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं. शो में अली फजल, आकाश मखीजा, सोनाली बेंद्री, राकेश बेदी, आमिर बशीर और रमनदीप यादव अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- गुलजार ने “मौत” पर लिखी कविता, अमिताभ बच्चन की आवाज से पिरोया, बन गया 55 साल पुरानी फिल्म का आइकॉनिक सीन

Featured Video Of The Day
Dharmendra Pradhan के बाद अब Bihar में अगला आंदोलन?
Topics mentioned in this article
Prime Video
Raakh
Bollywood