10 एपिसोड वाली सीरीज ने रचा इतिहास, IMDb के 100 मोस्ट पॉपुलर हिंदी शो में मिर्जापुर, पंचायत, गुल्लक को पछाड़ बनी नंबर वन

10 एपिसोड की इस वेब सीरीज का IMDb के 100 मोस्ट पॉपुल हिंदी टी शो की लिस्ट में जलवा, मिर्जापुर, पंचायत और गुल्लक को पछाड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पंचायत, गुल्लक और मिर्जापुर को पछाड़ नंबर वन बनी ये वेब सीरीज
नई दिल्ली:

द वायरल फीवर (TVF) पिछले कुछ साल में भारत के सबसे सम्मानित और सफल प्रोडक्शन हाउस में से एक बनकर उभरा है. मिडिल क्लास की सच्ची कहानियां, रोजमर्रा की जिंदगी और प्रामाणिक किरदार पेश करने में TVF का कोई सानी नहीं है. ऐसे में उनकी नई सीरीज सपने वर्सेज एवरीवन ने दर्शकों के दिल जीत लिए हैं. ये वेब सीजन के रिलीज होते ही यह सीरीज IMDb की पॉपुलर इंडियन टीवी शोज की लिस्ट में नंबर 1 स्थान पर पहुंच गई है. क्रिएटर्स ने इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया. कैप्शन में लिखा गया, 'सपने देखने वालों द्वारा बनाई गई एक कहानी, जिसे हर किसी ने सराहा.'

IMDb की लिस्ट में हल्लाबोल

टीवीएफ की वेब सीरीज सपने वर्सेज एवरीवन ने IMDb की 100 मोस्ट पॉपुलर हिंदी टीवी शोज की लिस्ट में तहलका मचा दिया है,. कुल 10 एपिसोड वाली इस सीरीज ने जलवा, मिर्जापुर, पंचायत और गुल्लक जैसे दिग्गज शोज को पीछे छोड़ दिया है. रिलीज होते ही दर्शकों की जबरदस्त पसंद के कारण यह सीरीज लिस्ट में ऊपर पहुंच गई.

सीरीज के बारे में

सपने वर्सेज एवरीवन कुल 2 सीजन की सीरीज है. इसके पहले सीजन में 5 एपिसोड हैं और दूसरे सीजन में भी 5 एपिसोड. सीजन 2 के सभी 5 एपिसोड 30 अप्रैल और 1 मई 2026 को प्राइम वीडियो पर एक साथ रिलीज हो गए थे. एपिसोड लगभग 50 मिनट से 1 घंटा 13 मिनट तक के हैं, जो कहानी को गहराई से पेश करते हैं. सपने वर्सेज एवरीवन 2 में अमब्रिश वर्मा, परमवीर चीमा, विजयंत कोहली, नवीन कस्तूरिया और अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. सीरीज सपनों, महत्वाकांक्षा, परिवार और हकीकत के बीच के संघर्ष को संवेदनशील तरीके से दिखाती है.

Advertisement

टीवीएफ का ग्लोबल दबदबा

'सपने वर्सेज एवरीवन' की सफलता के साथ टीवीएफ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भारत के सबसे मजबूत कंटेंट क्रिएटर्स में शामिल है. कंपनी के अन्य शो भी IMDb की टॉप 250 टीवी शोज की ग्लोबल लिस्ट में शानदार रैंकिंग पर हैं:
टीवीएफ पिचर्स: 9.1 रेटिंग (रैंक 64)
पंचायत: 9.0 रेटिंग (रैंक 70)
गुल्लक: 9.1 रेटिंग (रैंक 74)
कोटा फैक्ट्री: 9.0 रेटिंग (रैंक 86)
एस्पिरेंट्स: 9.1 रेटिंग (रैंक 130)
ये मेरी फैमिली: 8.9 रेटिंग (रैंक 183)

टीवीएफ का लाइनअप

टीवीएफ अब भारत के अलावा साउथ इंडस्ट्री और हॉलीवुड में भी सक्रिय है. हाल ही में प्राइम वीडियो के साथ हुई घोषणाओं में वन, कॉलेज फेस्ट, पिरामिड, वंश, ग्राम चिकित्सालय और संदीप भैया जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. प्राइम वीडियो पर उपलब्ध इस सीरीज को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. टीवीएफ का यह सफर साबित करता है कि असली और जिंदगी से जुड़ी कहानियां हमेशा दर्शकों के दिलोदिमाग में जगह बना लेती हैं.

Featured Video Of The Day
Petrol Diesel Price Hike: देश में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, हर शहर के हिसाब से जानिए नए दाम!