'धुरंधर 2' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. रणवीर सिंह की सुपरहिट स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' ने पिछले साल दिसंबर में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. लेकिन यूएई समेत कई गल्फ देशों (जैसे सऊदी अरब, कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान) में इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया था. जिसकी वजह से विदेशी बाजार में करीब 90 करोड़ रुपये (10 मिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ.
ये भी पढ़ें: गोलमाल 5 में हुई जवान एक्ट्रेस की एंट्री, अजय देवगन के साथ दिखेगी जोड़ी, कहानी में लाएंगी बड़ा ट्विस्ट
धुरंधर 2 को लेकर जोरों की तैयारी
अब आर. माधवन ने खुलासा किया है कि 'धुरंधर 2' के फैंस इतने जोश में हैं कि यूएई में फिल्म पर बैन होने के बावजूद वह भारत आकर थिएटर में इसे देखने की प्लानिंग बना रहे हैं. आर. माधवन ने बताया कि दुबई के कुछ फैंस तो सिर्फ एक दिन के लिए भारत आए, फिल्म देखी और वापस लौट गए. उन्होंने कहा, "अच्छी कंटेंट की ताकत यही है." अब 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. फैंस अपनी बिजनेस मीटिंग्स को इसी तारीख के आसपास प्लान कर रहे हैं ताकि भारत आकर थिएटर में फिल्म देख सकें और फिर वापस चले जाएं.
कई भाषाओं में रिलीज होगी धुरधंर 2
आर. माधवन ने आगे कहा कि लोग घर पर अकेले आईपीटीवी या ऑनलाइन देखने की बजाय थिएटर में सबके साथ फिल्म देखना पसंद करते हैं. इससे कम्युनिटी का मजा आता है. 'धुरंधर' एक स्पाई थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया. इसमें रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका में हैं जो पाकिस्तान में अंडरकवर काम करते हैं. पहली फिल्म हिंदी में रिलीज हुई थी, लेकिन 'धुरंधर 2' हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी आएगी. आर. माधवन का मानना है कि यह फिल्म इंडिया-पाकिस्तान वाली पुरानी कहानियों पर बहस खत्म कर देगी, क्योंकि नई पीढ़ी ऐसी कहानियों से ऊब चुकी है.