प्रीति जिंटा के पति की 7 फोटो, देसी हीरो छोड़ 'डिंपल गर्ल' ने विदेशी कारोबारी से की शादी, पर्सनैलिटी के आगे रणबीर-रणवीर फेल 

Preity Zinta Husband Photos: प्रीति जिंटा बॉलीवुड की डिंपल गर्ल है. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की हैं. प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के गुड लुकिंग हीरो को छोड़ एक विदेशी बिजनेसमैन से शादी की, जो भी दिखने में किसी हीरो से कम नहीं हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रीति जिंटा के पति की 7 फोटो

Preity Zinta HUsband Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अब भले ही फिल्मों में एक्टिव ना हों लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या आज भी कम नहीं हुई है. प्रीति जिंटा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है, लेकिन इन दिनों वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते ज्यादा नजर आती हैं. बॉलीवुड की इस डिंपल गर्ल ने एक विदेशी को अपना हमसफर बनाया. प्रीति जिंटा के पति का नाम जीन गुडएनफ है. प्रीति जिंटा आज दो प्यारे-प्यारे बच्चों की मां भी हैं. आज के इस पोस्ट में हम आपकी मुलाकात प्रीति जिंटा के पति से करवाने जा रहे हैं और एक्ट्रेस के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आपको पता होगी.

29 फरवरी 2016 को, जिंटा ने लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में अपने अमेरिकी मैन जीन गुडइनफ से शादी की. गुडइनफ अमेरिका स्थित पनबिजली कंपनी एनलाइन एनर्जी में सीनियर वाइस-प्रेजिडेंट (फाइनेंस) हैं.

शादी के बाद प्रीति जिंटा पति संग अमेरिका में बस गईं और काम के सिलसिले में ही भारत आती हैं. साल 2023 में गुडइनफ और प्रीति जिंटा जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बने थे. इसमें उन्हें एक बेटा और बेटी हुई थी.

गुडइनफ को कई बी-टाउन और हाई प्रोफाइल पार्टी के लिए भारत आते देखा गया है. प्रीति जिंटा सात साल बाद बॉलीवुड वापसी करने जा रही हैं. प्रीति को सनी देओल के साथ फिल्म लाहौर 1947 में देखा जाएगा.

Advertisement

फिल्म लाहौर 1947 को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और राज कुमार संतोषी इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे.

प्रीति और सनी की जोड़ी को इससे पहले फिल्म हीरो में देखा गया था और यह फिल्म हिट हुई थी.

इन सबके अलावा प्रीति अपने पति के साथ अपनी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स इलेवन को संभालती हैं.

बीते आईपीएल 2025 में प्रीति जिंटा की टीम फाइनल में पहुंची थी और आरसीबी के अगेंस्ट हार मिली थी.

यह भी पढ़ें: कृष्णा अभिषेक पर टूटा था दुखों का पहाड़, पिता के निधन के 10 दिन बाद इस मजबूरी के चलते करनी पड़ी कॉमेडी


 

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चुराया, शेयर में लगाया, वक्फ में हिंदुओं की एंट्री!
Topics mentioned in this article
Preity Zinta
Preity Zinta Husband
Preity Zinta Husband Photos
Gene Goodenough
Gene Goodenough Photo