कश्मीरी लोकगीत को जब बॉलीवुड में मिली पहचान, तब बना ऋतिक-प्रीति का यह सुपरहिट गाना, 26 साल बाद आज भी गुनगुनाते हैं लोग

कश्मीर के पारंपरिक लोकगीत ‘बुम्बरो’ को फिल्म मिशन कश्मीर ने नई पहचान दी और ऋतिक रोशन-प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया यह गीत 26 साल बाद भी शादी और मेहंदी की शान बना हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कश्मीरी लोकगीत से आया है बॉलीवुड का यह हिट गाना

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने हैं, जो सिर्फ अपनी धुन की वजह से नहीं बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत के कारण भी खास माने जाते हैं. ऐसा ही एक गीत है ‘बुम्बरो बुम्बरो', जिसने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिशन कश्मीर' के जरिए पूरे देश में धूम मचा दी थी. ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया यह गाना आज भी शादी, मेहंदी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पहली पसंद बना हुआ है. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि यह किसी म्यूजिक डायरेक्टर की नई रचना नहीं थी, बल्कि कश्मीर का सदियों पुराना लोकगीत था, जिसे बॉलीवुड ने नए अंदाज में पेश किया. यही वजह है कि 26 साल बाद भी इसकी लोकप्रियता जरा भी कम नहीं हुई है.

कश्मीरी लोकगीत से बना बॉलीवुड का यादगार गीत

‘बुम्बरो बुम्बरो' मूल रूप से कश्मीर का एक पारंपरिक लोकगीत है, जिसे खास तौर पर शादी और मेहंदी जैसे शुभ अवसरों पर महिलाएं गाती हैं. इस गीत में कश्मीर की संस्कृति, लोक परंपरा और उत्सवों की झलक दिखाई देती है. फिल्म ‘मिशन कश्मीर' के लिए संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय ने इस लोकधुन को आधुनिक संगीत के साथ पेश किया, जबकि इसे सुनिधि चौहान, शंकर महादेवन और जासपिंदर नरूला ने अपनी आवाज दी. गाने में पारंपरिक कश्मीरी संगीत और बॉलीवुड के रंग का ऐसा मेल देखने को मिला कि यह रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया.

ऋतिक और प्रीति की केमिस्ट्री ने बना दिया आइकॉनिक

फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की शानदार केमिस्ट्री ने इस गाने को और भी खास बना दिया. रंग-बिरंगे कश्मीरी परिधानों, खूबसूरत लोकेशनों और पारंपरिक नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया. यही वजह है कि ‘बुम्बरो' सिर्फ फिल्म का एक गाना बनकर नहीं रह गया, बल्कि कश्मीरी संस्कृति की पहचान भी बन गया.

आज भी स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कॉलेज फेस्ट, शादी और मेहंदी समारोहों में यह गीत पूरे उत्साह के साथ बजाया जाता है. सोशल मीडिया पर भी इसकी रील्स और डांस वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं. दो दशक से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद ‘बुम्बरो बुम्बरो' उन चुनिंदा बॉलीवुड गीतों में शामिल है, जिन्होंने भारतीय लोकसंगीत को देश-दुनिया तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली के करोल बाग की ये एक्ट्रेस बनी सिंगल मदर, 58 की उम्र में इंस्टाग्राम पर मांगा काम, 7 साल बाद जीत ले गई नेशनल अवॉर्ड

Featured Video Of The Day
Siya देगी Polygraph Test! सच उगलेगी मशीन, बॉडी पर लगेंगे सेंसर; ऐसे खुलेगा हत्याकांड का राज!
Topics mentioned in this article
Hrithik Roshan
Preity Zinta
Bollywood