दीपिका पादुकोण Met Gala 2024 में नहीं आएंगी नजर, प्रेग्नेंसी है वजह !

Met Gala 2024 को लेकर एक बड़ी खबर आई है. दीपिका पादुकोण से जुड़ी इस अपडेट ने फैन्स को हैरान कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दीपिका पादुकोण
नई दिल्ली:

देश ही नहीं दुनिया भर में अपनी एक्टिंग से लेकर खूबसूरती के लिए मशहूर दीपिका पादुकोण पिछले तीन साल से मेट गाला के रेड कार्पेट पर वॉक कर उसकी शोभा बढ़ा रही हैं. जी हां! एक्टर्स को उनके बेहद आकर्षक स्टाइल और फैशन के लिए चर्चा में रही हैं. बता दें कि एक्ट्रेस एक ग्लोबल एंबेसडर हैं और यही चीज उन्हें दुनिया भर में होने वाले इवेंट्स में शामिल होने का मौका देती है. साल 2017 में दीपिका ने अपना मेट गाला में अपना डेब्यू टॉमी हाल्फिगर की एक स्लीक स्लिप गाउन में किया था. इसे जाने माने फैशन फंडरेजर गाला में इंडिया की सबसे प्रॉमिनेंट ग्लोबल एंबेसडर के रूप में उनके इस सफर की शुरुआत थी. 

बीतते हर साल के साथ उन्होंने कई खूबसूरत और शानदार लिबास पहने जैसे 2018 में डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा तैयार किया गया एक शानदार लाल रंग का क्रिएशन और 2019 में जैक पोसेन द्वारा 400 थ्री-डाइमेंशनल एंब्रॉयडरी वाले पीस से बनाया गया एक कस्टम पिंक ल्यूरेक्स जैक्वार्ड गाउन उन्होंने पहना था. इस साल भी मेट गाला गाला में दीपिका के शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बुरी खबर हमें पता चली है. दरअसल खबरों की मानें तो ग्लोबल स्टार अपनी डेट्स पहले से ही प्रोजेक्ट्स के लिए दे चुकी हैं और इस वजह से वह इवेंट में शिरकत नहीं कर पाएंगी. करीबी सोर्सेज की मानें तो दीपिका हाल के समय में 'सिंघम 3' की शूटिंग कर रही हैं. इतना ही नहीं मई में कल्कि 2898 AD भी लॉन्च होने वाली है. ग्लोबल आइकॉन फिलहाल प्रेगनेंट हैं लेकिन सच कहें तो उन्हें उनके वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए कोई भी चीज रोक नहीं पा रही है.

एक सोर्स के मुताबिक, "दीपिका पादुकोण मेट गाला के रेड कार्पेट पर हमेशा नजर आईं हैं. फैन्स उन्हें हिस्सा लेते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं. दीपिका फिलहाल सिंघम 3 की शूटिंग करने में बिजी हैं जो कि इस साल के आखिर में रिलीज होगी. इसके अलावा मई के महीने में दीपिका की कल्कि 2898 एड रिलीज के लिए तैयार है. यह दोनो ही फिल्में इस साल के मेट गाला के समय से मेल खा रही हैं. इसलिए वह इस साल के इवेंट में शामिल नहीं होंगी."

Featured Video Of The Day
Akhilesh के Birth day पर Rajbhar ने अपने बधाई संदेश में ऐसा क्या कह दिया जो मच गया बवाल
Topics mentioned in this article
Deepika Padukone
Deepika Padukone Instagram
Deepika Padukone Met Gala
Deepika Padukone Pregnancy
Deepika Padukone Pregnant