Chandrayaan 3 पर प्रकाश राज का ट्वीट देख भड़के लोग, बोले- उस देश से नफरत है जितना इतना दिया ?

प्रकाश राज ने एक कार्टून शेयर करते हुए लिखा कि चंद्रयान की भेजी पहली तस्वीर. इस पर लोग काफी नाराज हुए और जमकर ट्रोल किया.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
प्रकाश राज
नई दिल्ली:

प्रकाश राज, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 पर एक ट्वीट कर बुरी तरह फंस गए हैं. उनके लेटेस्ट पोस्ट हालिया पोस्ट के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. जैसा कि आप जानते हैं चंद्रयान -3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास रचने वाला है. प्रकाश ने एक कार्टून की तस्वीर ट्वीट की जिसमें बनियान और लुंगी पहने एक शख्स चाय फेंट रहा है. इसे उन्होंने 'चांद से आने वाली पहली तस्वीर' कहा है. चंद्रयान 3 मिशन के विक्रम लैंडर को लेकर इस तरह का ट्वीट लोगों को पसंद नहीं आया और इसी वजह से उन्हें अब खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

नेटिजन्स ने किए ऐसे कमेंट

एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "नफरत के साथ समस्या यह है कि एक बार जब आप किसी से नफरत करना शुरू कर देते हैं तो धीरे-धीरे आपकी नफरत इतनी मजबूत हो जाती है कि आप हर किसी से नफरत करने लगते हैं. आप व्यक्ति, विचारधारा और राष्ट्रीय उपलब्धि के बीच का फर्क भूल गए. सब कुछ एक जैसा दिखता है! एक जिम्मेदार शख्स और बेहतरीन एक्टर को ऐसा व्यवहार करते देखना दुखद है." 


एक ने लिखा, चंद्रयान 3 इसरो का एक मिशन है और किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है. एक यूजर ने लिखा, "प्रकाश जी, यह चंद्रयान मिशन इसरो का है, भाजपा का नहीं. अगर यह सफल होता है तो यह भारत के लिए है, किसी पार्टी के लिए नहीं. आप ऐसा क्यों सोचते हैं. भाजपा सिर्फ एक सत्तारूढ़ पार्टी है. यह एक दिन चली जाएगी लेकिन इसरो सालों तक रहेगा और हमें गर्व करने के कई मौके देगा. इसरो को इस राजनीतिक नफरत से अलग रखें."

Advertisement

एक ने लिखा, "इसरो भारत के बेस्ट टैलेंट का प्रतिनिधित्व करता है. इसने कम संसाधनों और निराशावादी माहौल के बावजूद महानता हासिल की. इसरो अब सर्वश्रेष्ठ में से एक है. आपको उस देश से नफरत है जिसने इतना कुछ दिया है.” एक ने लिखा, "आप इतने नीचे गिर गए हैं.. शर्म आती है कि आप एक देशवासी हैं!! मुझे इसरो पर गर्व है!! जय हिंद."


क्या है चंद्रयान 3 ?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार (21 अगस्त) को चंद्रयान 3 मिशन के विक्रम लैंडर की ताजा तस्वीरें जारी कीं. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि चंद्रयान 3 रविवार के शुरुआती घंटों में दूसरे और अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन से गुजरा और बुधवार (23 अगस्त) को लगभग 18:04 IST पर चंद्रमा पर उतरने वाला है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
आमिर खान की तीसरी दुल्हनिया पर बाबा रामदेव ने क्या कह कर चौंकाया!
Topics mentioned in this article
Chandrayaan 3
Chandrayaan 3 In Hindi
Chandrayaan 3 India
Chandrayaan 3 Images
Chandrayaan 3 ISRO
Prakash Raj
Prakash Raj Instagram
Prakash Raj About Bjp
Prakash Raj About Bjp Government
Prakash Raj Age
Prakash Raj Trolling