17 की उम्र में सलमान खान संग किया डेब्यू, टीवी में हुई फ्लॉप, खतरनाक बीमारी में भाईजान ने दिया साथ, अब बेचती है टिफिन

Pooja Dadwal Then and Now: बॉलीवुड की चमक-दमक से प्रभावित होकर बहुत से लोग इस इंडस्ट्री में आ तो जाते हैं लेकिन बहुत से सितारे ऐसे हैं, जो कब गुमनामी में खो जाते हैं. आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने कभी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ डेब्यू किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pooja Dadwal Then and Now: सलमान खान की हीरोइन रह चुकी हैं पूजा

बॉलीवुड की चमक-दमक से प्रभावित होकर बहुत से लोग इस इंडस्ट्री में आ तो जाते हैं लेकिन बहुत से सितारे ऐसे हैं, जो कब गुमनामी में खो जाते हैं पता भी नहीं चलता. आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने कभी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ डेब्यू किया. अपनी खूबसूरती और काम की वजह से काफी पसंद भी की गई. लेकिन फिर समय ने ऐसी करवट ली कि उन्हें दूसरों के घर में जूठे बर्तनों को धोकर गुजारा करना पड़ा. बीमारी के वक्त सरकारी अस्पताल में अकेली पड़ी रहीं और कोई इलाज कराने वाला नहीं था.

सलमान खान के साथ डेब्यू

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम पूजा डडवाल (Pooja Dadwal) है. उन्होंने टीनएजर के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. 17 साल की उम्र में उन्होंने 1995 की फिल्म 'वीरगति' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे. ऐसा लगा था कि सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने के बाद उनके लिए मौकों की कमी नहीं होगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद, पूजा डडवाल ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश जारी रखी. बाद में वह टेलीविजन की ओर मुड़ गईं और 'आशिकी' और 'घराना' जैसे शो में नजर आईं. हालांकि, टेलीविजन पर भी उन्हें वह सफलता नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी. आखिरकार वह फिल्म और टेलीविजन से दूर हो गईं.

गंभीर बीमारी से घिरीं

बाद में पूजा ने शादी कर ली और वह गोवा चली गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर वहां एक कसीनो चलाने का काम किया. वह एक्टिंग से दूर थीं लेकिन जीवन सामान्य था लेकिन 2018 में उनकी जिंदगी ने ऐसी करवट ली सब बदल गया. उन्हें गंभीर टीबी (Tuberculosis) और फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी का पता चला. उनकी इस स्वास्थ्य समस्या ने न सिर्फ उन्हें शारीरिक रूप से प्रभावित किया बल्कि आर्थिक रूप से उन्हें कमजोर कर दिया. उनके पति और ससुरालवालों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया.

Advertisement

सलमान खान ने की मदद

उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें पब्लिकली मदद मांगनी पड़ी. उन्होंने वीडियो शेयर कर मदद की अपील की. खबरों के मुताबिक, एक्टर रवि किशन और सलमान खान ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया. सलमान ने 6 महीने तक उनके इलाज का खर्च उठाया.

अब ऐसे बीत रही जिंदगी

अस्पताल से छूटने के बाद वह मुंबई के चॉल में रहने लगीं और वहां दूसरों घरों में काम कर अपना जिंदगी गुजारी. पूजा ने पंजाबी फिल्मों से वापसी की भी कोशिश की. 2020 में पंजाबी फिल्म शुकराना: गुरु नानक देव जी का फिल्म में नजर आईं. लेकिन इस बार भी उन्हें सफलता नहीं मिली. अब वह एक छोटा सा टिफिन सर्विस चलाती हैं और इसी से अपनी जिंदगी बसर करती हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण मेट गाला 2026 में नहीं होंगी शामिल, सामने आई बड़ी वजह

Featured Video Of The Day
बंगाल के फाल्टा उपचुनाव की मतगणना में बीजेपी और टीएमसी में कौन है आगे?