Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 6: कमाई के मामले में नहीं रुक रही 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की रफ्तार, 6वें दिन की इतनी कमाई  

ऐश्वर्या राय बच्चन की पोन्नियिन सेल्वन 2 के आगे सलमान खान स्टारर किसी का भाई किसी की जान की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कहीं भी नहीं दिखाई दे रही है. वहीं छठे दिन का कलेक्शन देख फैंस को झटका लगेगा.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 6: फिल्म ने कमाए इतने करोड़
नई दिल्ली:

Ponniyin Selvan 2 Aka PS 2 Box Office Collection Day 6: सलमान खान स्टारर किसी का भाई किसी की जान की कमाई जहां दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है तो वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम की पोन्नियन सेल्वन का जलवा लगातार बना हुआ है. इसी बीच फिल्म की कमाई का छठे दिन की आंकड़ा सामने आ गया है, जो कि बेहद जबरदस्त है. वीक डेज होने के बावजूद फिल्म की कमाई रुकने को नाम नहीं ले रही है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

सचनिक के अनुसार, पोन्नियिन सेल्वन 2 ने छठे दिन 8 करोड़ की कमाई की है, जो कि और दिनों के मामले में कम हैं. लेकिन वीक डेज होने के कारण फिल्म ने अच्छी कमाई है. वहीं इस आंकड़े के बाद फिल्म की कुल कमाई 122.25 करोड़ हो गई है. इसी के चलते जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा फिल्म पार कर सकती है.

कमाई की बात करें तो पहले दिन पोन्नियिन सेल्वन ने 26.2 करोड़, दूसरे दिन 30.3 करोड़, तीसरे दिन 23.25 करोड़, चौथे दिन 10.5 करोड़ की कमाई की थी. गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड फिल्म पहले ही 100 करोड़ की कमाई 2 दिनों में कर चुकी है. जबकि भारत में फिल्म ने 4 दिनों में 100 करोड़ कमा लिए थे.

फिल्म की बात करें तो मणिरत्नम निर्देशित 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, जयम रवि, कार्ति, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म का कुल बजट लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये है. वहीं पहला पार्ट भी 500 करोड़ की कमाई कर चुकी है. 

Advertisement

p>मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी

Featured Video Of The Day
राजनीति के 'मनहूस' बंगले! डीके शिवकुमार क्यों नहीं गए CM आवास? | Kachehri
Topics mentioned in this article
Ponniyin Selvan
Ponniyin Selvan 2
Ponniyin Selvan  box Office Collection
Ponniyin Selvan  2 News
Ponniyin Selvan  2  box Office
Ponniyin Selvan  2  box Office Collection Day 6
Ponniyin Selvan  2  day Collction
Aishwarya Rai Bachchan
Bollywood News
Bollywood News In Hindi
Ndtv Hindi
Ndtv Khabar
Ndtv News In Hindi