'एक्ट्रेस को दोष न दें' पेद्दी में ऑब्जेक्टिफिकेशन को लेकर हुए विवाद के बीच जाह्नवी कपूर को आशिका रंगनाथ ने किया सपोर्ट

डायरेक्टर बुची बाबू सना की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर का किरदार चर्चा में आ गया है. उनके किरदार को दिखाए जाने को लेकर आलोचना हो रही है. इस पर एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ ने उन्हें सपोर्ट करते हुए सिस्टम पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जाह्नवी कपूर को आशिका रंगनाथ ने किया सपोर्ट
नई दिल्ली:

डायरेक्टर बुची बाबू सना की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर का किरदार चर्चा में आ गया है. फिल्म में उनका किरदार 'अचियम्मा' को दिखाए जाने के तरीके पर काफी सवाल उठ रहे हैं. कई लोगों ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस के 'हाइपर-सेक्शुअलाइजेशन' और बॉडी को जूम-इन करने पर सवाल उठाए हैं. जबकि मेल लीड उनके चेहरे की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है. कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ अब जाह्नवी के समर्थन में सामने आई हैं और दर्शकों से सिस्टम पर सवाल उठाने की अपील की है.

आशिका ने क्या लिखा

आशिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया कि कैसे कमर्शियल फिल्मों में अक्सर ग्लैमरस पहलू को बढ़ाने और मेल हीरो के आकर्षण को दिखाने के लिए महिला किरदारों को शामिल किया जाता है. कैप्शन में उन्होंने लिखा, "एक्ट्रेस को दोष न दें. सिस्टम और मेकर्स को दोष दें जो अभी भी सोचते हैं कि इसी से फिल्म बिकती है. एक्टर्स ये सोच कर काम करते हैं कि वे बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनेंगे और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेंगे. अगर महिला किरदार ठीक से नहीं लिखे गए हैं, तो इसकी जिम्मेदारी लेखन और फिल्म निर्माण के फैसलों पर ज्यादा होती है."

यह भी पढ़ें-  'डॉन 3' विवाद के बीच रणवीर सिंह के पिता ने किया था पूनम ढिल्लों से संपर्क, सपोर्ट के लिए किया था शुक्रिया
 
'पेद्दी' के डायरेक्टर ने माफी मांगी

 एक सीन में पेड्डी (राम चरण) अच्चियम्मा के साथ रहने की अपनी इच्छा जाहिर करता है, जबकि उसे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं होती. बाद में बिजली जाने पर वह उसकी मर्जी के बिना उसे किस करता है. इस सीन पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे 'असॉल्ट' बताया. शनिवार को डायरेक्टर बुची बाबू सना ने पेड्डी से जुड़े विवाद पर एक बयान जारी किया. उन्होंने लिखा, "एक फिल्ममेकर के तौर पर मेरा मानना ​​है कि सिनेमा को दर्शकों का मनोरंजन करना चाहिए, उन्हें प्रेरित करना चाहिए और उनसे जुड़ना चाहिए. इससे कभी भी किसी को असहज या अपमानित महसूस नहीं होना चाहिए." उन्होंने फिल्म के कुछ हिस्सों पर हुई आलोचना को माना और उन दर्शकों से माफी मांगी, जिन्हें असहज महसूस हुआ. उन्होंने कहा, "हमने पेड्डी के कुछ सीन्स के बारे में मिली प्रतिक्रिया सुनी है और इसे गंभीरता से लिया है." उन्होंने यह भी कहा कि टीम संबंधित हिस्सों में बदलाव करेगी.

यह भी पढ़ें- आमिर खान- गौरी स्प्राट की शादी पर राखी गुलजार ने जाहिर की खुशी तो विक्रम भट्ट बोले- लगता है वह सोशल एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगर फिल्म के किसी हिस्से को इस तरह से देखा गया है, तो हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं." फिल्ममेकर ने यह भी कहा कि सिनेमा दर्शकों के साथ-साथ बदलता रहता है और कहानीकारों को बदलते नजरिए और संवेदनाओं का ध्यान रखना चाहिए.

Advertisement

बता दें कि राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु और बोमन ईरानी स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और दुनिया भर में 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

Featured Video Of The Day
लालू-राबड़ी आवास पर हाई-वोल्टेज ड्रामा