'पेद्दी' का 'मस्सा मस्सा' सॉन्ग आउट, राम चरण का पहलवान अवतार देख फैन्स बोले- समर्पण, मेहनत और मजबूत इरादे

​राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर फिल्म 'पेद्दि' का नया गाना 'मस्सा मस्सा' रिलीज हो गया है. गान में खास है राम चरण का एक्शन अवतार.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पेद्दी का मस्सा मस्सा सॉन्ग हुआ रिलीज
YouTube
नई दिल्ली:

​राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर फिल्म 'पेद्दी' का नया गाना 'मस्सा मस्सा' रिलीज हो गया है. फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त हाइप है. हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने दर्शकों को बेहद इम्प्रेस किया था, जिसमें राम चरण तीन अलग-अलग एथलीट अवतारों जैसे एक क्रिकेटर, एक रनर और एक रेसलर (पहलवान) के रूप में एक शानदार ट्रांसफॉर्मेशन में नजर आए, जो इस रोल के लिए उनके जबरदस्त डेडिकेशन को साफ दिखाता है. अब इस नए गाने में उनका पहलवान अवतार देखने को मिल रहा है. 

यह गाना पेद्दी में पहलवान के रूप में राम चरण के ट्रांसफॉर्मेशन की एक बेहतरीन झलक दिखाता है, जिसमें फिल्म के दमदार सीन्स के साथ-साथ बिहाइंड-द-सीन्स के वो पल भी शामिल हैं जो इस किरदार में जान फूंकने के लिए उनकी कड़ी मेहनत, फिजिकल ट्रेनिंग और गहरे कमिटमेंट को बयां करते हैं. इस सॉन्ग पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. एक कमेंट आया है कि उनका समर्पण., उनकी मेहनत. उनके मजबूत इरादे. 101 प्रतिशत ब्लॉकबस्टर.

​ए. आर. रहमान की कंपोजिशन, रकीब आलम के लिरिक्स और नितेश अहेर की दमदार आवाज से सजा 'मस्सा मस्सा' गाना, 4 जून 2026 को होने वाली 'पेद्दी' की ग्रैंड वर्ल्डवाइड रिलीज से ठीक पहले इसके प्रमोशनल सफर का एक और सबसे बड़ा हाईलाइट बनकर सामने आया है. इससे पहले 'चिकिरी चिकिरी', 'राई राई रा रा' और 'हेल्लाल्लाल्लो' जैसे गाने रिलीज हो चुके हैं. 

Advertisement

​23 मई को भोपाल में हुआ 'पेद्दी' का ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट हाल के दिनों के सबसे बड़े फिल्मी कॉन्सर्ट्स में से एक बनकर सामने आया. इस इवेंट में राम चरण, जाह्नवी कपूर, रवि किशन, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू, डायरेक्टर बुची बाबू सना और म्यूजिक लीजेंड ए. आर. रहमान सहित पूरी कास्ट और क्रू एक साथ नजर आई.

​फिल्म में राम चरण एक क्रॉसओवर एथलीट का रोल प्ले कर रहे हैं, जो एम.एस. धोनी (जो क्रिकेट में राज करने से पहले फुटबॉल खेलते थे) और सचिन तेंदुलकर (जो 'क्रिकेट के भगवान' बनने से पहले टेनिस में हाथ आजमाना चाहते थे) जैसे महान खिलाड़ियों के सफर से इंस्पायर्ड है. यह कहानी लगातार मेहनत करने, खुद को बदलने और खेल की दुनिया में कुछ बड़ा कर दिखाने के जज्बे को सेलिब्रेट करती है.

Advertisement

​दूसरी तरफ, ए. आर. रहमान का चार्टबस्टर साउंडट्रैक लगातार तहलका मचा रहा है. यूट्यूब पर 'चिकिरी चिकिरी' 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है, 'राई राई रा रा' 74 मिलियन व्यूज और 'हेल्लाल्लाल्लो' 34 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है.

​'धुरंधर', 'धुरंधर द रिवेंज' और 'राजा शिवाजी' की ग्रैंड सक्सेस के बाद, अब जियो स्टूडियोज नॉर्थ इंडिया में 'पेद्दी' को रिलीज करने जा रहा है. फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जिसके ठीक बाद 4 जून 2026 को यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Featured Video Of The Day
हनीट्रैप, जासूसी, ब्रेनवॉश और ISI का 'खेल', सावधान वरना अगला नंबर आपका?
Topics mentioned in this article