राम चरण की ‘पेद्दी’ और जूनियर NTR की ‘ड्रैगन’ के बीच अब एक्ट्रेसेस की टक्कर, जाह्नवी-रुक्मिणी में ज्यादा अमीर कौन?

राम चरण की 'पेद्दी' और जूनियर NTR-प्रशांत नील की 'ड्रैगन' के बीच प्रमोशनल जंग अब सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे हॉट टॉपिक बन गई है. जहां 'पेद्दी' का ट्रेलर कल रिलीज हुआ. वहीं 'ड्रैगन' की झलक आज सामने आई, जिससे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सिने प्रेमियों के बीच जोरदार बहस छिड़ गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जाह्नवी कपूर फोटो/रुक्मिणी वसंत फोटो

राम चरण की 'पेद्दी' और जूनियर NTR-प्रशांत नील की 'ड्रैगन' के बीच प्रमोशनल जंग अब सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे हॉट टॉपिक बन गई है. जहां 'पेद्दी' का ट्रेलर कल रिलीज हुआ. वहीं 'ड्रैगन' की झलक आज सामने आई, जिससे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सिने प्रेमियों के बीच जोरदार बहस छिड़ गई. इधर दोनों के स्टार्स की तुलना भी शुरू हो गई है. फिल्म के लीड एक्टर्स के बाद अब एक्ट्रेसेस को लेकर भी कंपरिजन किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि पेद्दी की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ड्रैंग की अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत में से ज्यादा अमीर कौन है यानी किसकी नेटवर्थ अधिक है.

जाह्नवी कपूर की कुल संपत्ति

पेद्दी में राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं. इसके पहले जाह्नवी जूनियर एनटीआर के साथ साउथ की फिल्म देवरा में नजर आईं थी, जो 2024 में रिलीज हुई थी. पेद्दी, जाह्नवी की दूसरी दक्षिण भारतीय फिल्म है. इस फिल्म में वह अचियम्मा नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं. खबरों के मुताबिक इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर ने 6-7 करोड़ के आस-पास फीस ली है. वहीं कुल नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ये करीब 82 करोड़ रुपए हैं. श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी बॉलीवुड का बड़ा नाम बन चुकी हैं. वह फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और प्रमोशनल इवेंट्स के जरिए भी कमाई करती हैं.

रुक्मिणी वसंत का नेटवर्थ

ड्रैगन में जूनियर एनटीआर और रुक्मिणी वसंत की जोड़ी नजर आएगी. फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की फीमेल लीड रुक्मिणी वसंत ने इस फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए फीस के तौर पर ली है. इसके पहले रुक्मिणी फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' में वह मेन विलेन के तौर पर दिखी थीं. इसके अलावा वह आने वाली फिल्म टॉक्सिक में भी नजर आएंगी. खबरों के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 6-7 करोड़ के आस-पास है. 

यह भी पढ़ें: अदनान सामी ने पाकिस्तानी जड़ों को लेकर हुई ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, RSS चीफ संग मुलाकात विवाद पर दिया करारा जवाब

Advertisement
Featured Video Of The Day
CM Yogi संग महा-बैठक! दोनों Deputy CM और सांसदों संग नितिन नवीन का 'मिशन 2027'
Topics mentioned in this article
Di Movie
Dragon Movie
Janhvi Kapoor
Rukmini Vasanth
Janhvi Kapoor Net Worth