पेड्डी एडवांस बुकिंग: तूफान बनी राम चरण की फिल्म, एडवांस बुकिंग में कर डाली इतनी कमाई

पेड्डी के पेड प्रीमियर शोज जहां-जहां शुरू हुए हैं, वहां बुकिंग बहुत अच्छी चल रही है. अनुमान है कि प्रीमियर से 15 से 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पेड्डी एडवांस बुकिंग: तूफान बनी राम चरण की फिल्म

साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जिसमें राम चरण की फिल्म को दर्शकों को अच्छी रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहे है. पेड्डी का राम चरण के फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली गई है. अब यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बीच पेड्डी ने एडवांस बुकिंग पर धमाल मचा दिया है. 

एडवांस बुकिंग में कमाई

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत की है और अब तक 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की बुकिंग हो चुकी है. खास बात ये है कि तेलंगाना में बुकिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है, फिर भी आंकड़े काफी उत्साहजनक हैं. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया कि फिल्म की बुकिंग ट्रेंड बेहद अच्छी है. आंध्र प्रदेश में अकेले 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की बुकिंग हो चुकी है. बेंगलुरु में भी 1.50 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि ये ट्रेंड दिखाता है कि दर्शक फिल्म को लेकर कितने उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत, एफडब्ल्यूआईसीई के बैन पर बोलीं- हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बनते हैं

रमेश बाला के अनुसार, मौजूदा गति को देखते हुए फिल्म का ओपनिंग डे भारत में 100 करोड़ रुपये का ग्रॉस करने की संभावना है. अगर विदेशी बाजार में भी इसी तरह रिस्पॉन्स मिलता रहा तो वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे पर 125 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन संभव है.

Advertisement

पेड प्रीमियर शोज की भी अच्छी बुकिंग

पेड्डी के पेड प्रीमियर शोज जहां-जहां शुरू हुए हैं, वहां बुकिंग बहुत अच्छी चल रही है. अनुमान है कि प्रीमियर से 15 से 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो सकता है. तेलुगु भाषा में बुकिंग शानदार है, जबकि हिंदी वर्जन में भी बुकिंग शुरू हो गई है.

पेड्डी 4 जून को थिएटरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म के पेड प्रीव्यू 3 जून को शुरू होंगे. बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक बड़ी पैन-इंडिया एक्शन-स्पोर्ट्स ड्रामा है.

Advertisement

कॉम्पिटिशन का क्या असर?

पेड्डी को 5 जून को रिलीज होने वाली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है से कुछ कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन रमेश बाला मानते हैं कि दोनों फिल्में अलग-अलग दर्शकों को लक्षित करती हैं. पेड्डी एक बड़े एक्शन-स्पोर्ट्स ड्रामा है, जबकि दूसरी फिल्म फैमिली कॉमेडी है. छुट्टियों के मौसम में दोनों फिल्में साथ-साथ अच्छा परफॉर्म कर सकती हैं. अगर पेड्डी को अच्छी रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ मिला तो इसका बिजनेस ज्यादा प्रभावित नहीं होगा. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेड्डी 2026 की बड़ी थिएट्रिकल इवेंट फिल्म बनने जा रही है. राम चरण के फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. 

Featured Video Of The Day
असद एनकाउंटर के बाद UP Police ने चलाया आपॅरेशन! | CM Yogi | Syed Suhail
Topics mentioned in this article