पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह के साथ नहीं चाहते कोई रिश्ता, कोर्ट में बोले- मुझे तलाक चाहिए...अब साथ नहीं रहना

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अब अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते हैं और इसे लेकर अपनी मंशा उन्होंने कोर्ट के सामने साफ साफ रख दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह से चाहते हैं तलाक
Social Media
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर पवन सिंह ने 25 मार्च को आरा कोर्ट में तलाक की सुनवाई के दौरान साफ तौर से कहा कि वे अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ अब नहीं रहना चाहते. उन्होंने जज से कहा कि उन्हें तलाक चाहिए और वे एक बार में पूरा सेटलमेंट करने के लिए भी तैयार हैं.
कोर्ट में पवन सिंह खुद मौजूद थे, जबकि ज्योति सिंह नहीं पहुंचीं. उनके वकील ने बताया कि मुवक्किल अब इस रिश्ते को पूरी तरह खत्म करने के पक्ष में हैं और जल्द निपटारा चाहते हैं. कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी ज्योति सिंह को जोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे जुड़ नहीं पाईं.

तलाक की सुनवाई के बीच छठ मनाती दिखीं पवन सिंह की पत्नी

सुनवाई से पहले पवन सिंह आरा के महौल गांव स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर गए थे. कोर्ट से निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कोई बात नहीं की और हाथ जोड़कर चले गए. उनके चेहरे पर मायूसी साफ दिख रही थी. ज्योति सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर छठ पूजा से जुड़ा वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने भरपूर सिंदूर लगाया हुआ था और सबको शुभकामनाएं दी थीं. इससे पहले फरवरी की सुनवाई में ज्योति सिंह कोर्ट पहुंची थीं और भावुक होकर कहा था कि वे पति के साथ ही रहना चाहती हैं. उन्होंने सात साल की शादी में सिर्फ मानसिक तकलीफ का जिक्र किया था.

यह भी पढ़ें: 6 फुट कद, 66 साल उम्र, आंखें नशीली, भारत का सबसे ज्यादा 1000 करोड़ी फिल्में देने वाला हीरो, पता है नाम

पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने कुछ महीनों की शादी के बाद आत्महत्या कर ली थी. तीन साल बाद 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता भी टिक नहीं सका. फिलहाल दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा! CCTV में कैद हुई कथित चोरी की पूरी वारदात
Topics mentioned in this article
Jyoti Singh Pawan Singh Divorce Case
Pawan Singh Wants Divorce From Jyoti Singh
Pawan Singh News
Pawan Singh Divorce Case