Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म पहले दिन कमाने जा रही इतने करोड़

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो थियेटर्स में आ चुकी है और अब देखना होगा ये रोम-कॉम दर्शकों को कितना इम्प्रेस कर पाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1
Social Media
नई दिल्ली:

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1: पति पत्नी और वो 2, जिसमें आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं, और उनके साथ वामिका गब्बी, रकुलप्रीत और सारा अली खान भी हैं सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा की ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग काफी कम रही. इस हिसाब से पहले दिन के कलेक्शन से कोई ज्यादा उम्मीद नजर नहीं आ रही है लेकिन एडवांस बुकिंग के हिसाब से एक आंकड़ा सामने आ रहा है और ये आंकड़ा फिल्म की मजबूत कलेक्शन को लेकर कोई वादा करती नजर नहीं आ रही है.

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1

इस फिल्म ने दो सबसे बड़ी नेशनल चेन - PVR Inox और Cinepolis में कुल मिलाकर लगभग 13,000 टिकट बेचे. यह आंकड़ा आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म 'डॉक्टर जी' से भी कम है, जिसकी एडवांस बुकिंग भी पहले से ही कम थी. आपको बता दें कि 'डॉक्टर जी' ने नेशनल चेन में कुल मिलाकर करीब 18,000 टिकट बेचे थे, और उसने ओपनिंग डे पर सिर्फ 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जब इसकी तुलना 'परम सुंदरी' और 'दे दे प्यार दे 2' जैसी दूसरी मीडियम-बजट वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों से की जाती है, तो आयुष्मान खुराना की यह फिल्म उनसे काफी पीछे नजर आती है.

ट्रेंड्स और प्री-सेल्स को देखा जाए तो 'पति पत्नी और वो 2' से उम्मीद की जा रही है कि यह अपने पहले दिन लगभग 3-4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करेगी. Pinkvilla में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पर इस फिल्म के लिए फाइनल प्रेडिक्शन करीब तीन से पांच करोड़ रुपये था. इसमें भी सटीक अनुमान 3.50 करोड़ रुपये बताया गया था. इस फिल्म का भविष्य काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि दर्शक इसे किस तरह से लेते हैं. अगर यह फिल्म दर्शकों के बीच अच्छा रिएक्शन पाने में कामयाब होती है और इसे अच्छी माउथ पब्लिसिटी मिलती है तो कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: मौनी रॉय से तलाक के बाद सूरज नाम्बियार ने डिलीट की शादी की तस्वीरें, मिटाई एक्ट्रेस से जुड़ी हर याद

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET UG 2026: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट | NEET UG Re-Exam Date | BREAKING