पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 16 दिन में इतने करोड़ कमा ले गई आयुष्मान की फिल्म, वसूल पाई बजट?

आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है लेकिन अभी तक बजट वसूलने के करीब नहीं पहुंच पाई है. इसलिए अभी फिल्म को हिट या एवरेज कहना मुश्किल होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection
Social Media
नई दिल्ली:

पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिक गब्बी के लीड रोल वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं. 17 दिनों में ये फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है और फिल्म की सफलता से जुड़ी ये खबर खुद टीसीरज ने शेयर की है. फिल्म को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी ने एक पोस्टर शेयर किया. इस पोस्टर में पूरी स्टार कास्ट की फोटो के साथ हफ्ते दर हफ्ते की कलेक्शन के साथ साथ टोटल कमाई के आंकड़े शेयर किए गए हैं. 

पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की इस सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म ने पहले हफ्ते 33.75 करोड़ की कमाई की. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 15.08 करोड़ की कमाई की. 15वें दिन पति पत्नी और वो दो के खाते में 1.26 करोड़ कमाए. 16वें दिन फिल्म की कलेक्शन 2.05 करोड़ रही. इसके साथ कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 52.14 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अब अगर आज यानी कि मंडे 1 जून की बात करें तो सैकनिक्ल के मुताबिक खबर लिखे जाने तक इस फिल्म के खाते में 38 लाख रुपये और जुड़ गए हैं.

पति पत्नी और वो दो रिव्यू

मुदस्सर अजीज ने फिल्म को अच्छे से हैंडल किया है. जोक मजेदार हैं. कहानी बहुत ही ऑब्वियस है लेकिन कहीं कहीं हालात आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं. गाने ठूंसे गए लगते हैं. लेकिन एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग फिल्म को मजेदार बनाती है. सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है. इसकी एंडिंग हैप्पी है. क्या वाकई आयुष्मान खुराना तीन लड़कियों के फेर में हैं? ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा, लेकिन एक हल्की-फुल्की कॉमिक मूवी है जिसमें कहानी थोड़ी और सॉलिड होती, एंड थोड़ा और नयापन समेटे हुए तो मजा आ जाता.

Advertisement

पति पत्नी और वो दो का बजट

बात करें इस फिल्म को बनाने में लगी रकम की तो विकिपीडिया पर इसका बजट 50 से 60 करोड़ बताया जा रहा है. अब इस बजट को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फिल्म कमाई के मामले में कुछ ज्यादा खास नहीं कर पाई है. अगर आने वाले दिनों में कलेक्शन 60 करोड़ से पार जाती है तो ही इस फिल्म को फायदे का सौदा कहा जा सकता है.

पति पत्नी और वो दो Vs पति पत्नी और वो बॉक्स ऑफिस

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के लीड रोल वाली 'पति पत्नी और वो' साल 2019 में आई थी. इस फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 86.50 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कलेक्शन 118 करोड़ रही. ये साल 2019 की एक हिट फिल्म थी. वहीं पति पत्नी और वो दो 16 दिन में महज 52 करोड़ कमा पाई है. देखना होगा कि आने वाले दिनों में कमाई में कितनी बढ़त देखने को मिलती है.  

Advertisement

यह भी पढ़ें: शक्ति कपूर और सतीश शाह कॉलेज के दिनों में एक ही लड़की पर थे फिदा, जानें कौन थी वो जिसके पीछे भिड़ गए थे दोनों

Featured Video Of The Day
खाड़ी में गूंजे खतरे के सायरन, ईरान के इंतकाम से थर्राए बहरीन और कतर
Topics mentioned in this article
Pati Patni Aur Woh Do Full Movie Collection
Ayushmann Khurrana
Bollywood
Entertainment