Pati Patni Aur Woh Do: बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान, सारा, रकुल की फिल्म की हालत पस्त, 11वें दिन 50 करोड़ भी नहीं हुई कमाई

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी 'पति पत्नी और वो 2' ने सिनेमाघरों में अपने पहले हफ्ते में 29 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे वीकेंड में इसकी कमाई में 7.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. वहीं 11वें दिन पिछले दिन के मुकाबले 68.6% की गिरावट देखी गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान, सारा, रकुल की फिल्म की हालत पस्त
नई दिल्ली:

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' सिनेमाघरों में अपने दूसरे हफ्ते में है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली -जुली तिक्रियाएं मिलीं हैं. यह इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में भी साफ दिखाई दी. कहा जा रहा है कि इसकी कमाई के मौजूदा रुझान को देखते हुए फिल्म भारत में 50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने में नाकाम रहेगी. 

11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने पहले हफ्ते में 29 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे वीकेंड में इसकी कमाई में 7.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. अब, Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 11वें दिन (दूसरे सोमवार) को आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म के कलेक्शन में पिछले दिन के मुकाबले 68.6% की गिरावट देखी गई.

यह भी पढ़ें-  लारा दत्ता की बेटी सायरा की 7 तस्वीरें, 5वीं देख कहेंगे- मिस यूनीवर्स की बेटी फिल्मों में आई तो सबकी छुट्टी कर देगी

फिल्म ने 2,840 शो में कुल 1.02 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 44.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 37.37 करोड़ रुपये हो गया है.

Advertisement

इंडिया में नेट कलेक्शन 

विदेशों में फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर कुल 7.30 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 51.73 करोड़ रुपये हो गया है. पहले हप्ते में कलेक्शन 29 करोड़ हुआ. वहीं 8वें दिन  का कलेक्शन 1.35 करोड़ रहा.  फिल्म में  9वें दिन 2.75 करोड़ कमाए.  वहीं 10वें दिन  का कलेक्शन 3.25 करोड़ रहा, जबकि 11वें का कलेक्शन 1.02 करोड़ है. वहीं अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 37.37 करोड़ है. 

बॉक्स ऑफ़िस पर मुकाबला

लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' और हॉलीवुड फिल्म 'स्टार वॉर्स: द मैंडलोरियन एंड द ग्रोगू', 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. 'पति पत्नी और वो दो' को अभी सिनेमाघरों में इन दो नई रिलीज से मुकाबला करना पड़ रहा है. इस सिचुएशनल कॉमेडी के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े दिखाते हैं कि नई रिलीज ने आयुष्मान की फिल्म के कलेक्शन पर असर डाला है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- विनोद मेहरा का बेटा सलमान खान की इस एक्ट्रेस कर रहा है डेट, फिल्मों से लेकर वेब सीरीज में मचा रहा है धूम

'पति पत्नी और वो दो' के बारे में 

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के अलावा फिल्म में विजय राज, विशाल वशिष्ठ, शिरीष कुमार शर्मा, दुर्गेश कुमार, आयशा रजा मिश्रा और अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं. कलाकारों में तिग्मांशु धूलिया, गुनीत सिंह सोढ़ी और दीपिका अमीन भी शामिल हैं. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

Featured Video Of The Day
कटिहार रेलवे स्टेशन पर झरने जैसा नजारा, प्लेटफॉर्म पर टपका पानी
Topics mentioned in this article
Pati Patni Aur Woh Do 2
Pati Patni Aur Woh Do Ayushmann Khurrana
Pati Patni Aur Woh Do Box Office
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Opening
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Success