Pati Patni Aur Woh Do Cast Fees: 3 एक्ट्रेस के बीच फंसे आयुष्मान ने वसूले इतने करोड़, जानें रकुल, वामिका, सारा को मिले कितने पैसे

पति पत्नी और वो दो रिलीज से पहले अपनी स्टारकास्ट फीस को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म के सितारों की फीस ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pati Patni Aur Woh Do Cast Fees: तीन एक्ट्रेस के बीच फंसे आयुष्मान ने अपने रोल के लिए चार्ज किए इतने करोड़

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्मों में शामिल 'पति पत्नी और वो दो' रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गई है. फिल्म की कहानी से ज्यादा इस वक्त इसकी स्टारकास्ट की फीस लोगों का ध्यान खींच रही है. आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों ने इस फिल्म के लिए मोटी रकम चार्ज की है. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बस एक ही सवाल घूम रहा है कि आखिर इस बार मेकर्स की जेब पर सबसे भारी कौन पड़ा. आइए अब आपको बताते हैं कि किस स्टार के खाते में कितने करोड़ रुपये गए और किसने सबसे ज्यादा फीस वसूली.

ये भी पढ़ें: संजय कपूर फैमिली ट्रस्ट विवाद में कोर्ट की दो टूक, कहा- 'खाली हाथ आए थे, खाली हाथ जाएंगे'

रिलीज से पहले ही चर्चा में फिल्म

मुदस्सर अजीज की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में इस बार रिश्तों, रोमांस और कॉमेडी का नया तड़का देखने को मिलेगा. यही वजह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अभी से एक्साइटमेंट बनी हुई है. लेकिन फिल्म की कहानी से ज्यादा इस वक्त स्टार्स की फीस सुर्खियां बटोर रही है.

किस स्टार को मिले सबसे कम पैसे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शानदार अदाकारी के लिए मशहूर शीबा चड्ढा को फिल्म के लिए सबसे कम फीस मिली है. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को करीब 80 लाख रुपये दिए गए हैं. वहीं अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए फेमस विजय राज ने इस फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

Advertisement

वामिका और रकुल ने भी लिया मोटा चेक

फिल्म में आयुष्मान खुराना की पत्नी का किरदार निभा रहीं वामिका गब्बी को करीब 2 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबर है. वहीं रकुल प्रीत सिंह ने अपने रोल के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. दोनों एक्ट्रेसेस की फीस ने भी लोगों को काफी हैरान किया है.

आयुष्मान ने सबसे ज्यादा फीस लेकर मारी बाजी

अगर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार की बात करें तो इसमें आयुष्मान खुराना सबसे आगे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने फिल्म के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज किए हैं. वहीं सारा अली खान को करीब 5 करोड़ रुपये फीस मिली है. अब फिल्म रिलीज के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि करोड़ों फीस लेने वाले ये सितारे बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाका करते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Gautam Adani के खिलाफ जल्द सभी केस का निपटारा, ब्लूमबर्ग का दावा! | Adani Group | NDTV India