रेखा और जया ही नहीं, यह लेडी सुपरस्टार भी थी अमिताभ बच्चन की दीवानी, आधी -आधी रात को बिग बी का नाम लेकर...

बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस की लव स्टोरी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे पर क्या आप ये पता है कि अमिताभ बच्चन के लिए एक एक्ट्रेस ऐसी भी दीवानी थी जो बीच रात में उठ-उठकर रोने लगती थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमिताभ बच्चन की दीवानी थीं ये एक्ट्रेस, दिमागी बीमारी की हो गई थीं शिकार

Actress Cry for Amitabh Bachchan: बॉलीवुड जगत (Bollywood Industry) बाहर से जितना चमक-दमक भरा लगता है शायद नजदीक से इस सिनेमा जगत की सच्चाई कुछ और ही है. इसका एक बड़ा उदाहरण बॉलीवुड की एक्ट्रेस परवीन बाबी (Parveen Babi) का जीवन है. परवीन बाबी 70-80 के दशक की जानी मानी अदाकारा रही हैं. बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस की लव स्टोरी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे पर क्या आप ये पता है कि अमिताभ बच्चन के लिए एक एक्ट्रेस ऐसी भी दीवानी थी जो बीच रात में उठ-उठकर रोने लगती थी. अगर आप इस एक्ट्रेस को रेखा समझ रहे हैं तो ये हीरोइन कोई और नहीं बल्कि परवीन बाबी है.

गंभीर बीमारी से जूझ रही थी परवीन बाबी

परवीन बॉबी-अमिताभ बच्चन (Parveen Babi-Amitabh Bachchan) की सुपरहिट जोड़ी शान, काला पत्थर, सुहाग, दोस्ताना, दीवार, अमर अकबर एंथोनी, कालिया और नमक हलाल जैसी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दरअसल फिल्म दोस्ताना की शूटिंग के दौरान परवीन बाबी का बेंगलुरु के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. परवीन सिजोफ्रेनिया नाम की गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रही थी. दोस्ताना फिल्म की शूटिंग के दौरान परवीन को मेडिकल इशू का सामना करना पड़ता था. वो आधी-आधी रात को उठकर अमिताभ बच्चन के लिए जोर जोर से रोना लगा करती थी.

निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने की अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से स्पेशल रिक्वेस्ट

ऐसे में निर्देशक महेश भट्ट ने एक्टर अमिताभ बच्चन से मिलने का फैसला किया और उनसे मिलने सेट पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बिग बी से रिक्वेस्ट की कि वे एक्ट्रेस के साथ अच्छे से पेश आए और उनका ध्यान भी रखे क्योंकि वो काफी परेशानी से गुजर रही हैं. हालांकि, इसके बाद से अमिताभ बच्चन ने वादा किया कि वे उनका ख्याल रखा करेंगे. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जाता है कि बिग बी ने महेश भट्ट से भी परवीन का ध्यान रखने को कहा था जिसे सुनकर डायरेक्टर काफी नाराज हो गए थे. उस वक्त महेश भट्ट और परवीन बाबी का नाम साथ जोड़ा जाता था.

पूरी जिंदगी प्यार की तलाश करती रही परवीन 

आपको बता दें कि परवीन बाबी का नाम कबीर बेदी और डैनी डेन्जोंगपा के साथ भी जोड़ा जाता था. ऐसा माना जाता है परवीन बाबी अपनी पूरी जिंदगी प्यार की तलाश करती रहीं लेकिन उन्हें सच्चा प्यार कभी नसीब नहीं हुआ. 20 मई 2005 में परवीन बाबी का निधन हो गया और उन्होंने जिंदगी को अलविदा कह दिया.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Vietnam Boat Accident: वियतनाम में राइड शुरू होने के महज 3 मिनट बाद कैसे हुआ हादसा?
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Parveen Babi
Parveen Babi Amitabh Bachchan Movies
Amitabh Bachchan Parveen Babi Affair
Parveen Babi 70s Top Actress