होली के नए गाने, भोजपुरी से लेकर हिंदी सिनेमा तक के यूट्यूब पर धूम मचा रहे होली सॉन्ग

इस साल होली के कई गाने रिलीज हुए जो इस समय ट्रेंड कर रहे हैं. आप भी होली पर लेटेस्ट गानों की प्लेलिस्ट बना रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि इस बार होली पर कौन-कौन से गाने रिलीज हुए हैं जो ट्रेंड कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भोजपुरी से लेकर हिंदी सिनेमा तक के यूट्यूब पर धूम मचा रहे होली सॉन्ग

Holi New Songs: होली पर रंग-गुलाल और मिठाइयों के साथ असली रंग तब जमता है जब होली के गाने बजे. होली के गानों के बिना ये त्योहार अधूरा है. इस साल होली के कई गाने रिलीज हुए जो इस समय ट्रेंड कर रहे हैं. हिंदी से लेकर भोजपुरी तक होली के गाने इन दिनों हर तरफ सुनाई दे रहे हैं और यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं. आप भी होली पर लेटेस्ट गानों की प्लेलिस्ट बना रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि इस बार होली पर कौन-कौन से गाने रिलीज हुए हैं जो ट्रेंड कर रहे हैं.

होलरिया

इस साल जो गाना सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रह है वह है मनोज तिवारी का होली सॉन्ग होलरिया. होली के रंग के साथ राजनीति व्यंग्य और मस्ती भरा ये गाना खूब चर्चा में हैं. गाने में मनोज तिवारी के साथ प्राची तेहलान नजर आ रही है. यूट्यूब पर गाने को 11 दिनों 1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.

होली परल बा 4 के

खेसारी लाल यादव का गाना ‘होली परब बा 4 के' में जीजा-साली की मस्ती देखी जा सकती है. ये गाना भी जमकर धूम मचा रहा है. गाने में खेसारी के साथ शिल्पी राज हैं. गाने के बोल बिट्टी विद्यार्थी ने लिए है. इस गाने को जनवरी में रिलीज किया गया था और अब तक इस पर 86 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं.

Advertisement

होली इतिहास हो जाई

अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘होली इतिहास हो जाई' भी जमकर धूम मचा रहा है. इस गाने को यूट्यूब पर 7.1 मिलियन बार से अधिक देखा जा चुका है. गाना तीन हफ्ते पहले रिलीज हुआ था. इस गाने में जीजा-साली की मस्ती देखी जा सकती है.

Advertisement

पनवाड़ी

बॉलीवुड ने भले इस साल होली पर कोई नया गाना लॉन्च नहीं किया लेकिन बीते साल सितंबर में रिलीज हुआ गाना पनवाड़ी अब भी काफी ट्रेंड कर रहा है. वरुण देओल और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ये गाना होली के मूड के लिए एकदम परफेक्ट है. यूट्यूब पर ये गाना 5 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है.

होली के रंग मा

फिल्म महाराज का गाना ‘होली के रंग मा' में भी इस त्योहार में खूब बज रहा है. बीते साल रिलीज हुए इस गाने पर 5 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं. राजस्थान की पारंपरिक होली को दिखाता ये गाना काफी वाइब्रेंट है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Punjab Elections: पंजाब के कर्ज पर क्या बोले Health Minister Balbir Singh? | NDTV Punjab Summit
Topics mentioned in this article