8 एपिसोड की वो वेब सीरीज, जिसने 4 साल से ओटीटी पर जमा रखा है कब्जा, लोग आज भी नहीं हो रहे बोर

गांव की सादगी, मजेदार किरदार और दिल छू लेने वाली कहानी वाली इस वेब सीरीज का क्रेज 4 साल बाद भी कम नहीं हुआ है. सिर्फ 8 एपिसोड वाले इस शो को लोग आज भी बार-बार देखना पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस सीरीज के किरदार बन गए लोगों के अपने, तभी 4 साल बाद भी नहीं उतरा खुमार

कुछ वेब सीरीज ऐसी होती हैं, जिन्हें लोग सिर्फ देखते नहीं बल्कि उनके किरदारों के साथ जीने लगते हैं. ओटीटी पर रोज नई-नई सीरीज आती हैं, बड़े स्टार्स आते हैं, भारी बजट खर्च होता है, लेकिन फिर भी कई शोज कुछ दिनों में लोगों के दिमाग से उतर जाते हैं. वहीं एक सीरीज ऐसी भी है, जिसमें ना कोई सुपरहीरो था, ना ताबड़तोड़ एक्शन और ना ही बड़ा सस्पेंस. फिर भी इस सीरीज ने ऐसा कमाल किया कि चार साल बाद भी लोग इसके डायलॉग्स याद रखते हैं. कई दर्शक तो आज भी खाना खाते वक्त, छुट्टी वाले दिन या मूड फ्रेश करने के लिए इसी सीरीज को चला लेते हैं. गांव की सादगी, देसी ह्यूमर और किरदारों की मासूमियत ने इस शो को लोगों के दिल का हिस्सा बना दिया. यही वजह है कि सिर्फ 8 एपिसोड वाली ये सीरीज आज भी ओटीटी की सबसे पसंदीदा सीरीज में गिनी जाती है.

कौन-सी है ये सुपरहिट सीरीज

हम बात कर रहे हैं ‘पंचायत सीजन 2' की. जितेंद्र कुमार स्टारर इस सीरीज को साल 2022 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. ‘पंचायत' का पहला सीजन पहले ही लोगों का दिल जीत चुका था, लेकिन दूसरे सीजन ने इसकी लोकप्रियता को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया. फुलेरा गांव की कहानी, सचिव जी की जिंदगी और गांव के मजेदार माहौल ने दर्शकों को पूरी तरह बांधकर रखा.

ये भी पढ़ें: Welcome to the Jungle Update: 3 या 4 नहीं बल्कि वेलकम टू द जंगल में होंगे इतने गाने, एक तो होगा भोजपुरी सॉन्ग

आखिर ‘सीजन 2' ही क्यों बना सबसे बड़ा हिट

‘पंचायत सीजन 2' की सबसे बड़ी खासियत इसका रिलेटेबल कंटेंट था. इस सीरीज में गांव की जिंदगी को इतने असली और मजेदार तरीके से दिखाया गया कि लोग इससे खुद को जोड़ने लगे. ना ओवरड्रामे का इस्तेमाल हुआ और ना ही जबरदस्ती का मसाला डाला गया. छोटी-छोटी बातों में भी इस सीरीज ने लोगों को हंसाया और कई जगह इमोशनल भी कर दिया. यही वजह रही कि दर्शकों ने इसे सिर्फ देखा नहीं, बल्कि महसूस भी किया.

Advertisement

चारों सीजन को मिला जबरदस्त प्यार

सिर्फ दूसरा सीजन ही नहीं, बल्कि ‘पंचायत' के अब तक रिलीज हुए चारों सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया है. हर नए सीजन के साथ इसकी फैन फॉलोइंग और बढ़ती गई. यही वजह है कि इसे ओटीटी की सबसे सफल और चर्चित वेब सीरीज में शामिल किया जाता है.

किरदारों ने बना दिया लोगों का फेवरेट शो

इस सीरीज के किरदार इसकी सबसे बड़ी ताकत बने. सचिव जी, प्रधान जी, विकास, प्रह्लाद और मंजू देवी जैसे किरदार इतने नेचुरल लगे कि लोग उनसे इमोशनली कनेक्ट हो गए. खासकर दूसरे सीजन का आखिरी एपिसोड लोगों को काफी भावुक कर गया था. सोशल मीडिया पर इसके कई डायलॉग्स और सीन आज भी वायरल होते रहते हैं. यही कारण है कि रिलीज के चार साल बाद भी लोग ‘पंचायत सीजन 2' को बार-बार देखना पसंद करते हैं.

Advertisement

अब ‘पंचायत 5' का इंतजार

बीते साल आए चौथे सीजन ने भी दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेन किया था. सीजन का अंत ऐसा था कि फैंस अगले पार्ट का इंतजार करने लगे. मेकर्स पांचवें सीजन का ऐलान भी कर चुके हैं. हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस बेसब्री से ‘पंचायत 5' का इंतजार कर रहे हैं.

Featured Video Of The Day
पूर्व CM विजयन के घर पर रेड, ED का मौत से सीधा सामना
Topics mentioned in this article