रुई बेचकर सौ रुपये कमाता था ये एक्टर, मशहूर वेब सीरीज में मिला जानदार रोल और पहुंच गया कान्स तक

फिर उन्हें पंचायत में बिनोद का रोल मिला जिसने उनकी जिंदगी बदल दी. इसी रोल के चलते अशोक कान्स फिल्म फेस्टिवल तक पहुंच गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सौ रुपए रोज कमाता था ये एक्टर, मशहूर वेब सीरीज में मिला जानदार रोल
नई दिल्ली:

कहते हैं किस्मत और मेहनत एक दूसरे पर डिपेंड करती हैं और बॉलीवुड और टीवी का दुनिया इसका एक शानदार उदाहरण है. ऐसे ही एक एक्टर हैं जिसने कभी रुई बेची तो कभी दूसरे छोटे मोटे काम किए. लेकिन उसकी मेहनत आखिरकार तब रंग लाई जब एक मशहूर वेबसीरीज में उसके किरदार के मीम बनकर छा गए. जी हां बात हो रही है पंचायत सीरीज के मासूम और भोले भाले बिनोद की. सीरीज में बड़े बड़े एक्टरों के बीच बिनोद बनकर अशोक पाठक  ने लोगों को खूब हंसाया. बिनोद ज्यादा ज्यादा बोलता नहीं है और कम समझता है. बिनोद और भूषण यानी बन राकस की जोड़ी ने लोगों को खूब हंसाया. बिनोद का किरदार निभाकर अशोक पाठक को काफी फायदा हुआ और वो कान्स तक जा पहुंचे. लेकिन ये सफर इतना आसान नहीं था.

रुई बेचकर रोज 100 रुपए कमाते थे अशोक पाठक
पंचायत में बिनोद का किरदार निभाने वाले अशोक पाठक ने मीडिया और टीवी की दुनिया में आने से पहले काफी गरीबी देखी है. अशोक पाठक बिहार में पैदा हुए और घर की गरीबी को बहुत पास से महसूस किया. घर चलाने के लिए अशोक ने चाचा के साथ मिलकर रुई के गट्ठर तक बेचे. इससे उन्हें  सौ रुपए रोज मिलते थे. बाद में अशोक का परिवार हरियाणा शिफ्ट हो गया.यहां इंटर पास करने के बाद अशोक ने वहीं एक कॉलेज में पढ़ाई शुरू कर दी. यहीं से अशोक को थिएटर का चस्का लगा. यहां उन्होंने कॉलेज में कई कल्चरल फेस्टिवल में काम किया. कॉलेज के एक प्रोग्राम के लिए उन्हें एक बार 40 हजार रुपए मिले और अशोक को लगा कि और ज्यादा कमाने के लिए मुंबई जाना चाहिए. इसी पैसे से वो मुंबई पहुंच गए. यहां कई ऑडिशन देने के बाद उन्हें छोटे मोटे रोल मिलते रहे. फिर उन्हें पंचायत में बिनोद का रोल मिला जिसने उनकी जिंदगी बदल दी. इसी रोल के चलते अशोक कान्स फिल्म फेस्टिवल तक पहुंच गए.
 

पंचायत सीजन 4 का हो रहा है इंतजार
ऐसे में जब पंचायत का सीजन 4 आने वाला है, लोगों में सचिव जी और प्रधान जी के साथ बिनोद को भी देखने की बेसब्री दिख रही है. आपको बता दें कि पंचायत के तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों ही बेहद पसंद किए गए हैं. 'पंचायत' की कहानी चंदन कुमार लिखी है. वायरल फीवर कंपनी के बैनर तले बने पंचायत में   जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैजल मलिका, सान्विका, चंदन राय और दुर्गेश कुमार शानदार किरदार हैं. पंचायत फुलेरा गांव की सीधी सादी जिंदगी में रोजमर्रा की दिक्कतों को दिखाती है. शांत और हल्के फुल्के माहौल में बनी ये सीरीज मानवीय भावनाओं को बेहद प्यारे अंदाज में दिखाती है.

Featured Video Of The Day
9pm_chunk_437752Iran Attack on Israel | Bharat Ki Baat Batata Hoon | इजरायल के खिलाफ ईरान का पलटवार |Iran Israel WAR