न्यूयॉर्क में टॉप मॉडल रह चुकी पल्लवी जोशी की भतीजी के आगे कुछ भी नहीं है बॉलीवुड की हीरोइनें, पहले ही वेब सीरीज से बनी फैंस की फेवरेट

पल्लवी जोशी  फिल्म और टेलीविजन एक्ट्रेस हैं. उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है. पल्लवी ने कम उम्र में ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था. उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में बदला और आम आदमी सड़क का जैसी फिल्मों में काम किया.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
पल्लवी जोशी की भतीजी है बेहद खूबसूरत
नई दिल्ली:

पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) फिल्म और टेलीविजन एक्ट्रेस हैं. उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में स्पेशल जूरी अवार्ड भी मिला है. पल्लवी ने कम उम्र में ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था. उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में बदला और आम आदमी सड़क का जैसी फिल्मों में काम किया. 1980 और 1990 के दशक में वह रुक्मावती की हवेली,सूरज का सातवां घोड़ा, त्रिशग्नि, सौदागर, तहलका और मुजरिम जैसी बड़ी फिल्मों में साइड रोल में दिखीं. 1988 में आई फिल्म अंध युद्ध में एक विकलांग लड़की रोल के लिए उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री' का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. इसके अलावा भी उन्हें कई और पुरस्कार मिल चुके हैं. 

पल्लवी जोशी के भाई हैं अलंकार जोशी, जो न्यूयॉर्क में एक बिजनेसमैन हैं. उनकी बड़ी बेटी हैं अनुजा जोशी (Anuja Joshi). अनुजा ने न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी की और ग्लैमर वर्ल्ड में करियर बनाने के लिए मॉडलिंग से शुरूआत की. अब अनुजा वेब सीरीज में नजर आ रही हैं. हेलो मिनी वेब सीरीज (Hello Mini Web Series) में अनुजा लीड रोल में थी. शो में उन्होंने जम कर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे.

Advertisement

वह हेलो मिनी के अलावा ब्रोकन बट ब्यूटीफुल (Broken But Beautiful ) में भी नजर आ चुकी हैं. उन्हें काफी पसंद किया जाने लगा है. आलम यह है कि अनुजा जोशी स्टारर वेब सीरीज हेलो मिनी ने टीआरपी के मामले में बॉबी देओल के आश्रम को भी पछाड़ दिया है. यह शो रिलीज के बाद से ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. 

Advertisement

हाल ही में उन्होंने UK में एक्टर अंकुर राठी (Ankur Rathee) के साथ शादी कर ली. ग्रैंड वेडिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में वह स्टनिंग दुल्हन लग रही हैं. 

अनुजा एक भारतीय हैं, लेकिन उनकी परवरिश अमेरिका में हुई हैं. वह न्यूयॉर्क बड़ी हुईं और काफी समय वहां गुजारा. में हुई हैं. उनका जन्म वर्ष 1992 में हुआ था. परिवार में उनके अलावा उनकी जुड़वां बहन अनिषा और एक भाई भी हैं.

क्या कॉफी विद करण में नजर आएंगे तीनों खान? करण जौहर ने खुद बताया


Featured Video Of The Day
चढ़ावे की चपत, क्या नपेंगे चंपत? राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सबसे बड़ी बहस!
Topics mentioned in this article
Pallavi Joshi
Pallavi Joshi Niece Anuja Joshi
Anuja Joshi Ankur Rathee
Anuja Joshi Web Series
Anuja Joshi Instagram
Anuja Joshi Viral Photo Video
Anuja Joshi Father Alankar Joshi