'मेरा पति हलाल है…कब्र में भी गोद में उठाएगा’, LIVE शो के वायरल वीडियो पर भड़कीं पाक एक्ट्रेस फिजा अली 

पाकिस्तानी एक्ट्रेस और टीवी होस्ट फिजा अली इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. हाल ही में एक लाइव टीवी शो के दौरान उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उनके पति उन्हें स्टेज पर गोद में उठाते नजर आए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पाक एक्ट्रेस फिजा अली ने दिया ट्रोल्स को जवाब

पाकिस्तानी एक्ट्रेस और टीवी होस्ट फिजा अली इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. हाल ही में एक लाइव टीवी शो के दौरान उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उनके पति उन्हें स्टेज पर गोद में उठाते नजर आए. इस पल को देखकर जहां कुछ लोगों ने इसे पति-पत्नी के प्यार का इजहार बताया, वहीं कई यूजर्स ने इसे ‘ओवर' और ‘अनुचित' करार देते हुए जमकर आलोचना की. खास बात यह रही कि यह सब उनकी बेटी के सामने हुआ, जिससे ट्रोलिंग और ज्यादा बढ़ गई. अब इस पूरे विवाद पर फिजा अली ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान फिजा अली से इस वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने बिना झिझक कहा कि उनके पति उनके लिए ‘हलाल' हैं और अगर उन्होंने उन्हें गोद में उठा लिया तो इसमें गलत क्या है. उन्होंने ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग फिल्मों और सोशल मीडिया पर कहीं ज्यादा बोल्ड कंटेंट देखते हैं, लेकिन जब बात पति-पत्नी के रिश्ते की आती है तो उन्हें समस्या होने लगती है. फिजा ने यह भी कहा कि “मेरा पति मुझे कब्र तक भी गोद में उठाकर ले जाएगा,” और ऐसे लोगों की सोच को उन्होंने छोटी बताया.

‘पब्लिसिटी स्टंट' के आरोपों पर सफाई

विवाद बढ़ने के बाद कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि यह सब सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए किया गया था. इस पर फिजा अली ने साफ किया कि इसमें किसी तरह की प्लानिंग नहीं थी. उनके मुताबिक, यह एक स्वाभाविक पल था और उनके पति ने प्यार में उन्हें उठाया, जिसे बेवजह मुद्दा बना दिया गया. फिजा अली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं. पहली शादी 2007 में हुई थी, जो 2017 में खत्म हो गई. इस रिश्ते से उनकी एक बेटी है. अब 41 साल की उम्र में उन्होंने 2026 में दूसरी शादी कर नई शुरुआत की है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र के निधन ने बॉबी देओल को बदला, बहन ईशा-अहाना के आए करीब, बोले- 'बस यही दुख था...'
 

Featured Video Of The Day
दिल्ली में यमुना में नहाने गए 4 बच्चे डूबे! 5वें दोस्त लकी ने बताया आंखों देखा खौफनाक मंजर
Topics mentioned in this article
Fiza Ali
Pakistani Actress Fiza Ali
Fiza Ali News
Actress Fiza Ali Viral Video
Pakistani Actress Fiza Ali Controversy